हार्दिक को झटका! BJP ने किया बड़े पाटीदार नेता के समर्थन का दावा

अभी कुछ दिन पहले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी नरेश भाई से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए गए थे. हार्दिक ने नरेश पटेल से मुलाकात के बाद कहा था कि ये सिर्फ शुभेच्छा मुलाकात थी.

Advertisement
नरेश पटेल से मिले बीजेपी नेता नरेश पटेल से मिले बीजेपी नेता

जुमाना शाह

  • अहमदाबाद,
  • 07 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में अभी पहले चरण की वोटिंग होनी बाकी है. इससे पहले सभी नेता वोटरों को लुभाने में लगे हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने लेउवा पटेल नेता और खोडल धाम मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश भाई पटेल से मुलाकात की. बीजेपी का दावा है कि नरेश पटेल अपने समुदाय के लोगों से बीजेपी के हक में वोट डालने की अपील करेंगे.

Advertisement

हाल ही में हार्दिक से की थी मुलाकात

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी नरेश भाई से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए गए थे. हार्दिक ने नरेश पटेल से मुलाकात के बाद कहा था कि ये सिर्फ शुभेच्छा मुलाकात थी. नरेश भाई ने मुझसे कहा है कि आप जो लड़ाई लड़ रहे हैं उसे ईमानदारी से लड़ना.

पटेल समुदाय में बड़ा प्रभाव

आपको बता दें कि नरेश पटेल लेउवा पटेल नेता हैं, उनकी पाटीदार समुदाय में काफी पहुंच है. गौरतलब है कि गुजरात में पाटीदार वोटरों में करीब 60 फीसदी लेउवा पटेल और 40 फीसदी कड़वा पटेल हैं.

प्रचार थमने से पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि गुजरात में जनता को धर्म के नाम पर डराया जा रहा है. वहीं राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में दी गई दलील को लेकर बीजेपी के निशाने पर आए कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का हार्दिक ने बचाव किया है.

Advertisement

लगातार वायरल हो रही हार्दिक की सेक्स सीडी पर उन्होंने कहा कि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, देखने वाले को क्या दिक्कत होगी. मौज करो. बता दें कि हाल ही में हार्दिक की कई सेक्स सीडी वायरल हो रही हैं. आजतक से बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि जब यहां पर गांव के लोग राम मंदिर बनवाने के लिए ईंट लेकर निकले थे, वे ईंटें कहां गईं? उन्होंने कहा कि क्या वो VHP के डोनेशन फंड में जमा हो गई हैं.

गौरतलब है कि गुजरात में पहले चरण के लिए 19 जिलों की 89 सीटों पर 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके लिए आज ही चुनाव प्रचार थम जाएगा. वहीं दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग होगी जिसमें 14 जिलों की 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के नतीजों के साथ ही आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »