बेटियों के नाम केजरीवाल का संदेश, ‘जहां लगे CCTV कैमरे, वहां कम हुआ अपराध’

राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है. भले ही दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के हाथ में हो लेकिन अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि सीसीटीवी लगवाने से दिल्ली में अपराध में कमी आई है.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: PTI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

  • महिलाओं के लिए अरविंद केजरीवाल का संदेश
  • दिल्ली में सीसीटीवी लगवाने से अपराध कम: केजरीवाल
  • अमित शाह ने सीसीटीवी को लेकर खड़े किए थे सवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुरक्षा और सीसीटीवी का मसला लगातार उछल रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह की ओर से लगातार दिल्ली सरकार पर सीसीटीवी को लेकर निशाना साधा जा रहा है, अब अरविंद केजरीवाल का इसी पर जवाब सामने आया है. बेटियों के नाम एक संदेश जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां पर अपराध में कमी आई है.

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा, ‘…मैं आपकी सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंतित रहता हूं. मैं चाहता हूं कि आप सुरक्षित रहें और सुरक्षित महसूस करें. हम जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं, जहां भी सीसीटीवी कैमरे हैं वहां पर अपराध में कमी आई है. अपराधियों को डर लगने लगा है कि वो पकड़े जाएंगे.’

अमित शाह ने उछाला था मुद्दा

बता दें कि दिल्ली चुनाव में सीसीटीवी का मुद्दा लगातार भाजपा की ओर से उछाला जा रहा है और दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है. अमित शाह ने बीते दिनों दिल्ली में जनसभा करते हुए निशाना साधा था कि वो दिल्ली में सीसीसीटी कैमरे ढूंढते हैं, लेकिन ऐसा कहीं भी नहीं दिखा है.

अमित शाह के आरोप के बाद आम आदमी पार्टी ने लगातार अमित शाह के कुछ क्लिप जारी किए थे. जिसमें वह दिल्ली की सड़कों पर प्रचार के दौरान लोगों से संपर्क कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि ये फुटेज उन्हीं सीसीटीवी कैमरों से ली गई है, जिसे दिल्ली सरकार ने लगाया है. 

Advertisement

केजरीवाल ने गिनाईं उपलब्धियां

महिला वोटरों के नाम अपने संदेश में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपनी उपलब्धियों को गिनवाया. केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी सरकार दिल्ली में दो लाख सीसीटीवी कैमरे लगा रहीहै, साथ ही महिलाओं के लिए बस में यात्रा मुफ्त कर दी गई है. दिल्ली में अब स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही है ताकि रात को सफर में दिक्कत ना आए. अपने वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने आठ फरवरी को होने वाले चुनाव में AAP को समर्थन देने की अपील की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement