बिहार चुनाव: पूर्व DGP सुनील कुमार JDU में शामिल, कहा- सीएम नीतीश की नीतियों पर पूरा भरोसा

बताया जा रहा है कि सुनील कुमार को JDU टिकट भी दे सकती है. 1987 बैच के IPS अधिकारी सुनील कुमार शनिवार को बिहार के मंत्री और JDU के वरिष्ठ नेता ललन सिंह की मौजूदगी में पार्टी से जुड़े. 

Advertisement
पूर्व डीजीपी सुनील कुमार JDU में शामिल पूर्व डीजीपी सुनील कुमार JDU में शामिल

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 29 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST
  • पूर्व DGP सुनील कुमार JDU में शामिल
  • विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं सुनील कुमार
  • 1987 बैच के IPS अधिकारी हैं सुनील कुमार

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व डीजीपी सुनील कुमार जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सुनील कुमार को JDU टिकट भी दे सकती है. 1987 बैच के IPS अधिकारी सुनील कुमार शनिवार को बिहार के मंत्री और JDU के वरिष्ठ नेता ललन सिंह की मौजूदगी में पार्टी से जुड़े. 

हालांकि, ललन सिंह ने ये साफ नहीं किया कि पूर्व डीजीपी बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेंगे या नहीं. ललन सिंह ने कहा कि कौन चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला पार्टी करेगी. JDU में शामिल होने के बाद सुनील कुमार ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर पूरा भरोसा है. मैं राजनीति में आ रहा हूं और समाज सेवा करने के इरादे से नीतीश कुमार के साथ जुड़ रहा हूं. बता दें कि सुनील कुमार पटना के SSP, DGP (होमगार्ड्स) और DGP (फायर सर्विसेस) के पद पर रह चुके हैं.

Advertisement

गोपालगंज से ताल्लुक रखने वाले पूर्व DGP सुनील कुमार के भाई अनिल कुमार कांग्रेस के विधायक हैं. 31 जुलाई को रिटायर हुए सुनील कुमार अब 29 अगस्त से JDU के साथ अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर रहे हैं.    

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में संभावित है. कोरोना काल में होने वाले चुनाव को टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी, लेकिन अदालत ने खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि इसके लिए चुनाव आयोग के पास जाए. अभी चुनाव संबंधी कोई अधिसूचना भी नहीं जारी हुई है. ऐसे में हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »