बिहार: BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रूडी-शाहनवाज की एंट्री, दूसरे चरण में मिली जगह

बीजेपी ने रविवार को बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी लेकिन उसमें राज्य के 2 कद्दावर नेताओं (राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन) का नाम शामिल नहीं था, लेकिन अब दूसरी लिस्ट में उनके नाम को शामिल किया गया है.

Advertisement
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन बीजेपी के प्रचारकों में शामिल (फाइल-पीटीआई) पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन बीजेपी के प्रचारकों में शामिल (फाइल-पीटीआई)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST
  • दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी
  • दूसरी लिस्ट में भी रवि किशन का नाम नहीं शामिल
  • CM योगी और मनोज तिवारी भी प्रचारकों में शामिल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की ओर से जारी पहले चरण में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन का नाम नहीं था, लेकिन अब दूसरे चरण के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों में दोनों नेताओं को शामिल कर लिया गया है.

Advertisement

बीजेपी ने रविवार को बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, लेकिन उसमें राज्य के 2 कद्दावर नेताओं (राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन) का नाम शामिल नहीं था, लेकिन अब दूसरी लिस्ट में उनके नाम को शामिल किया गया है.

हालांकि अभिनेता से नेता बने रवि किशन को भी इस बार भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. वह भोजपुरी के सुपरस्टार और बिहार में बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया है.

देखें: आजतक LIVE TV 

बीजेपी ने पहले दूसरे के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, संजय जायसवाल, सुशील मोदी, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्य नाथ, रघुवर दास, मनोज तिवारी, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन और बाबू लाल मरांडी प्रमुख नाम हैं.

Advertisement
बीजेपी ने दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

बिहार में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होगा. पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

पहले चरण यानी 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर तो दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. जबकि तीसरे चरण (7 नवंबर) में  78 सीटों पर मतदान होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »