महाएग्जिट पोल: बंगाल में पहली बार खिलेगा कमल, 15 साल बाद ममता की सत्ता से विदाई

Bengal Election Exit Poll Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. ममता बनर्जी को तगड़ा सियासी झटका लग सकता है?

Advertisement
पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी (Photo-ITG) पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:11 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और फाइनल चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. इस फेज की 142 सीटों पर 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. ऐसे में अब सभी की निगाहें लगी हुई हैं कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी. हर कोई यह जानना चाहता है कि इस बार 'सोनार बांग्ला' पर ममता 'दीदी' का जादू बरकरार रहेगा या फिर बीजेपी कमल खिलाने में कामयाब रहेगी? 

Advertisement

बंगाल की 194 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए हैं. इस तरह सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत है. एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई तो बीजेपी पहली बार सरकार बनाती नजर आ रही है.

एग्जिट पोल के चार में से तीन सर्वे में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है तो एक सर्वे में ममता बनर्जी को बढ़त दिखाई गई है. 

P-MARQ के एग्जिट पोल
टीएमसी-118-138 सीटें

बीजेपी-150-175 सीटें

कांग्रेस-0 सीटें

लेफ्ट-0 सीटें

Matrize के एग्जिट पोल

टीएमसी- 125-140 सीट

बीजेपी-146-161 सीट

अन्य-6-10 सीट

Peoples Pulse एग्जिट पोल

टीएमसी-178-189 सीटें

बीजेपी-95-110 सीटें

कांग्रेस- 1-3 सीटें

लेफ्ट- 0-1 सीटें

चाणाक्या के एग्जिट पोल

टीएमसी-130-140 सीटें

बीजेपी-150-160 सीटें

अन्य - 0 से 6 सीटें
 

एग्जिट पोल के मुताबिक तीन सर्वे में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती तो टीएमसी को तगड़ा झटके का अनुमान है. राज्य में बीजेपी को 42.8 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है तो टीएम के खाते में 41.4 फीसदी वोट शेयर जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement