विधानसभा चुनाव: TMC ने बंगाल की सभी सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, भवानीपुर से लड़ेंगी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी की पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. टीएमसी ने बताया कि वह राज्य की 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 3 सीटों पर उसकी सहयोगी पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) चुनावी मैदान में उतरेगी.

Advertisement
भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी. (Photo: PTI) भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी. (Photo: PTI)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषित कर दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य की बची तीन सीटों पर उनकी सहयोगी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा चुनावी लड़ेगी. साथ ही सीएम ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. 

Advertisement

कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि आप इतने डरे हुए क्यों हैं? आप लोग बिना किसी एजेंसी का इस्तेमाल किए और लाखों बाहरी लोगों को यहां लाकर हमसे लड़ रहे हैं. मैं भाजपा से अपील करती हूं कि वह चुनावी लड़ाई को राजनीतिक रूप से लड़े.

ममता ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी आयोग को मेरा संदेश है कि आप बीजेपी के इशारे पर अच्छा खेल-खेल रहे हैं, लेकिन ये खेल छिपकर क्यों खेला जा रहा है? आप भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए सामने क्यों नहीं आते?.

ममता ने चुनाव आयोग से सवाल करते हुए कहा, 'अधिसूचना से पहले ही डीजीपी, एसपी और उच्च पदों समेत सभी आयोगों में फेरबदल किया जा रहा है. लेकिन चाहे जो भी करो, सभी अधिकारी हमारे ही हैं और इस बार बीजेपी के पास कोई मौका नहीं है.'

Advertisement

बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई

ममता बनर्जी ने इस चुनाव को बंगाल की अस्मिता और अस्तित्व की लड़ाई बताया. उन्होंने कहा, 'ये बंगाली अस्मिता की लड़ाई है. प्रधानमंत्री, अगर आप लोकतंत्र में विश्वास करते हैं तो बंगाल को इस तरह निशाना क्यों बना रहे हैं? ईद से पहले अधिकारियों को क्यों बदला? क्या दंगे भड़काने की साजिश है? बंगाल का अपमान क्यों कर रहे हैं? सभी बंगाली अधिकारियों को, यहां तक कि कुशल बंगाली अधिकारियों को भी बदल दिया गया. क्या ईद से पहले दंगे भड़काना चाहते हैं?'

उन्होंने आगे कहा कि मैं पुराने आरएसएस नेताओं का सम्मान करती हूं, लेकिन अब जो नेता बचे हैं. वो हरियाणा से लोगों को ला रहे हैं, पुलिस पोस्टिंग तय कर रहे हैं और बाहर से हथियार लाकर दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एसआईआर में जिन लोगों के नाम हटा दिए गए हैं, उनमें से 60 प्रतिशत लोग बंगाली हैं. वो अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की धमकी दे रहे हैं. ममता का ये भी आरोप है कि तोसनिल नाम का एक व्यक्ति राज्य में हथियार और पैसा लाने के लिए ये सब काम कर रहा है. और एक व्यक्ति इस बादल के पीछे छिपकर ये सब कर रहा है.

226 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC

Advertisement

उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए सीएम ममता ने कहा कि हम 294 सीटों में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी तीन सीटों पर हमारे सहयोगी, अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम चुनाव लड़ेगी. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि टीएमसी 2026 के विधानसभा चुनावों में आसानी से बहुमत के साथ सरकार में वापसी करेगी और दावा किया कि चुनावों में 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

मुख्य विपक्षी दल बीजेपी को निशाना बनाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आगामी चुनावों में भगवा पार्टी की सीटों में गिरावट आएगी. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की सीटों की संख्या घटेगी, उन्हें अपनी जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. बीजेपी के बाद अब टीएमसी की तरफ से उम्मीदवारों के ऐलान से पश्चिम बंगाल में एक कड़े चुनावी मुकाबले का मंच तैयार हो गया है, जहां टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement