प्रमोद तिवारी की बेटी, 3 बार की विधायक... जानें कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें मिली है यूपी कांग्रेस की कमान

कांग्रेस ने आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. आराधना मिश्रा तीन बार की विधायक हैं और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. वह दो दशक से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं और प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी काम कर चुकी हैं.

Advertisement
आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा. (Photo- aradhanam7000) आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा. (Photo- aradhanam7000)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. कांग्रेस ने रामपुर खास से विधायक और CLP नेता आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. दोनों नियुक्तियों के साथ यूपी कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है.

Advertisement

इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हटाए जाने की चर्चा थी. अब आराधना मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी गई है, जबकि इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

आराधना मिश्रा कौन हैं?

आराधना मिश्रा, जिन्हें मोना के नाम से भी जाना जाता है, रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता हैं. वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. आराधना मिश्रा दो दशक से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं.

उन्होंने अपने पिता प्रमोद तिवारी से राजनीतिक विरासत संभाली है. प्रमोद तिवारी रामपुर खास से नौ बार विधायक रहे थे, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली की राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया और राज्यसभा सदस्य बने. प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट पर तिवारी परिवार का लगातार 47 साल से प्रभाव रहा है.

Advertisement

प्रियंका गांधी की करीबी

आराधना मिश्रा को प्रियंका गांधी वाड्रा का करीबी माना जाता है. उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उनके साथ काम किया था. उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है. आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठन की कमान नए नेतृत्व को सौंपी है. वहीं, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से प्रदेश संगठन में उन्हें भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »