सेक्युलर थे तो किसी मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ भी करा देते: योगी

Panchayat Aaj Tak UP 2026 Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी 9 साल की उपलब्धि को रखते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने सपा सरकार के दौरान अयोध्या के हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़े जाने का मुद्दा उठाते हुए सपा को घेरा.

Advertisement
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo-ITG) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

Panchayat Aaj Tak UP 2026 Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच आयोजित  'आजतक पंचायत उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या के हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का काम किया था तो किसी मस्जिद में हनुमान चलीसा करा देते. 

योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों और पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए उनके सेक्युलर छवि को कठघरे में खड़े करने की कवायद की. सीएम योगी ने कहा कि इस राज्य में पहले पर्व और त्यौहार के समय पथराव हो जाया करते थे. कर्फ्यू लग दिया करते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है. लोग शांतपूर्ण तरीके से अपना पर्व और त्योहार मनाते हैं. 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे अच्छा लगता है जब कोई पर्व और त्यौहार किसी भी समुदाय का हो, हिन्दू हो, मुसलमान हो, सिख हो, क्रिश्चियन हो, किसी का भी होता है और उनका पर्व वो बहुत अच्छे ढंग से मनाते है. त्योहार के बाद उसके बाद वो आकर के मुझे धन्यवाद देते हैं कि साहब बहुत अच्छा हो गया कार्यक्रम., तो मैं बोलता हूं कि 9 वर्ष के बाद तो कम से कम धन्यवाद मत दो,

त्योहार शांतिपूर्ण तरीके कराना पहला एजेंडा था- योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के पहले दिन से हमने तय कर रखा है कि  हर पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से होगा. उसे हमने अपने 9 साल के कार्यकाल में ये करके दिखाया है. अब याद करिए 2017 के पहले की सरकारें क्या करती थी. अभी हमारी कावड़ यात्रा प्रारंभ होने वाली है, जिस पर एक समय क्या हुआ करता था. 

Advertisement

अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का नाम लिए बगैर सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पर्व और त्यौहार पर पथराव को रोकने के लिए ये लोग कहते थे कावड़ यात्रा ही ना हो. रामनवमी की शोभा यात्राएं ना निकले. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन ही ना हो. दुर्गा पूजा के पंडाल ही ना सजे.

योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ये लोग रामनवमी की शोभा यात्रा को प्रतिबंधित करते थे. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजनों को नहीं होने देते थे. नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों को प्रतिबंधित करते थे. ये आज आस्था की बात कर रहा है. कितना हास्यास्पद है. 

सेक्युलर थे तो मस्जिद में पढ़वाते हनुमान चालीसा- योगी

सपा पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई., ये आज आस्था की बात करते हैं, जिन लोगों ने पवित्र हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों में नमाज़ पढ़वा कर के पूरे सामाजिक वातावरण  को खराब करने का प्रयास किया है, वो किस मूंह से आस्था की बात करते हैं. 

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप सेक्युलर थे, एक जगह आप नमाज पढ़वा रहे थे तो किसी मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा देते हैं. दोनों एक साथ होता तो चलो मान्य हो जाता की चलो भाई दोनों समाज सहमत हैं, लेकिन ये वन वे चल रहे थे. भाई ये लोग आज आस्था की बात कर रहे है. 

Advertisement

विपक्ष किस मूंह से राम-कृष्ण की बात करता है- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के उच्चतम न्यायालय में। शपथ पत्र दाखिल कर रहे थे. जो लोग राम और कृष्ण के नहीं हुए, आज ये लोग आज आस्था की बात कर रहे हैं. जिन लोगों ने हर स्थिति में राम मंदिर का निर्माण न हो. उस मुद्दे पर हर प्रकार से बाधा और बैरियर लगाने के प्रयास किए. उन्होंने राम मंदिर के विरोध में अपने अधिवक्ता खड़े किए, आज वे आस्था की बात कर रहे है.

सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने देश के खजाने को लूटा और देश की पहचान के सामने संकट खड़ा किया, उन्हें अयोध्या मंदिर में चोरी महत्वपूर्ण हो गई है. वे अपनी डकैती की चर्चा नहीं करते, उस समय कौन- कौन से घोटाले नहीं हुए थे. चाहे वो केंद्र की सरकार उस समय की कांग्रेस की रही हो चाहे यूपी की समाजवादी पार्टी की सरकारें. इन्हें पहले अपने बारे में सोचना चाहिए, अयोध्या को बदनाम करना और आस्था पर प्रहार करना बंद करना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »