'योगी सरकार निकाल रही दुश्मनी!', आजम खान की पत्नी से मिल योगी सरकार पर जमकर बरसे स्वामी प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश में चुनाव की आहट के बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामपुर जाकर आजम खान की पत्नी डॉ ताज़ीन फातिमा से मुलाकात की. इससे पहले वे राहुल गांधी से मिले थे, इसलिए चर्चा तेज हो गई. मौर्य ने योगी सरकार पर आजम खान के साथ बदले की भावना और तानाशाही का आरोप लगाया, लेकिन पार्टी में जाने के सवाल पर कहा कि वे सिर्फ परिवार का हाल जानने आए थे.

Advertisement
स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को रामपुर पहुंचे और आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा से मुलाकात की (Photo: ITG) स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को रामपुर पहुंचे और आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा से मुलाकात की (Photo: ITG)

आमिर खान

  • रामपुर, उत्तर प्रदेश,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:57 AM IST

उत्तर प्रदेश में चुनाव की आहट के बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को रामपुर पहुंचे और आजम खान की पत्नी डॉ ताजीन फातिमा से मिले. इससे पहले वे राहुल गांधी से मिले थे, इसलिए सियासी चर्चा तेज है. मौर्य ने योगी सरकार पर बदले की भावना का आरोप लगाया, जबकि ताजीन फातिमा ने टिकट मांगने की खबरों को गलत बताया.

Advertisement

मौर्य खुद उपेक्षा के चलते समाजवादी पार्टी छोड़कर अपनी पार्टी बना चुके हैं. दूसरी तरफ सपा नेतृत्व और आजम खान के बीच खींचतान जारी है. कुछ दिन पहले ताजीन फातिमा लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मिली थीं. तब चर्चा थी कि वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 15 विधानसभा सीटों के टिकट आजम खान की मर्जी से देने का संदेश लेकर गई हैं.

मीडिया से बात करते हुए मौर्य ने कहा कि योगी सरकार वरिष्ठ नेता आजम खान से बदले की भावना से दुश्मनी निकाल रही है और लोकतंत्र में इसकी कोई जगह नहीं है. उनके मुताबिक यह भाजपा का गिरा हुआ चेहरा दिखाता है.

यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- राहुल गांधी हों अगले PM

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे आजम खान के साथ खड़े हैं और सरकार के रवैये की कड़ी निंदा करते हैं. मौर्य ने कहा कि पहले चुनाव विचारों के आधार पर होते थे, पर अब छोटे अपराधों का हवाला देकर आजम खान को लंबे समय से जेल में रखा गया है. उन्होंने इसे तानाशाही बताया और भाजपा सरकार से कहा कि यह नई परंपरा आगे उसी के लिए भारी न पड़ जाए.

Advertisement

पार्टी में जाने को लेकर पूछे जाने पर मौर्य ने कहा कि वे सिर्फ आजम खान की पत्नी से मिलने आए थे, जो विधायक, सांसद और प्रोफेसर रही हैं. रविवार होने की वजह से जेल में आजम खान से मुलाकात नहीं हो सकी. वे पहले भी साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे, पर इस मौके पर राजनीति नहीं करना चाहते.

ताजीन फातिमा ने कहा कि मौर्य के आने से अच्छा लगा और उन्होंने बस आजम खान व अब्दुल्लाह की खैरियत पूछी. टिकट की खबरों पर बोलीं कि न टिकट मांगा, न राजनीति पर बात हुई, वे निजी मसलों पर गई थीं. अखबार बहुत कुछ छापते हैं, जिनका हकीकत से ताल्लुक नहीं होता. 2027 के चुनाव पर बोलीं कि अभी सोच नहीं रहे, पहला मकसद आजम खान को बाहर निकालना है. सुनवाई न होने पर कहा कि यह अल्लाह की मर्जी है. जेल में सेहत पर बोलीं कि जेल की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है और अब्दुल्लाह वैसे ही हैं जैसे जेल में होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »