मिशन 2027: रायबरेली-अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, 'जनता दर्शन' और बैठकों से धार देंगे चुनावी रणनीति; जानें पूरा शेड्यूल

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 19 मई से अपने संसदीय क्षेत्र और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कई जनसभाओं, महिला संवाद और सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे.

Advertisement
रायबरेली सांसद राहुल गांधी. (File Photo: ITG) रायबरेली सांसद राहुल गांधी. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • रायबरेली/अमेठी ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार, 19 मई को रायबरेली पहुंच रहे हैं. कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के अनुसार, पहले दिन वे बछरावां के ठाकुरैन खेड़ा में एक मैरिज हॉल का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद खीरों में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वह लालगंज में 'महिला संवाद' कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. अगले दिन 20 मई को वे भुएमऊ गेस्ट हाउस में 'जनता दर्शन' के जरिए आम जनता से मिलेंगे, जिसके बाद लोधवारी में वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण और जनसभा करेंगे.

Advertisement

अमेठी में सांगठनिक समीक्षा

रायबरेली के कार्यक्रमों के बाद राहुल गांधी अमेठी के लिए रवाना होंगे. अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मुताबिक, राहुल गांधी वहां जिला मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे. 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक संगठन की समीक्षा के साथ-साथ 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा है. इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी.

दिवंगत नेता के परिवार से मुलाकात

अपने इस दौरे के दौरान कांग्रेस नेता पूरे रामदीन पंडित गांव भी जाएंगे. यह गांव पार्टी के दिवंगत जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा का पैतृक निवास है, जिनका 1 मार्च को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. गांधी परिवार के करीबी रहे मिश्रा के परिजनों से राहुल गांधी मुलाकात करेंगे. इस दौरे को लेकर दोनों जिलों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement