'14 नवंबर को NDA 160 से ज्यादा सीटें जीतेगा...', बिहार में पहले फेज की वोटिंग से पहले बोले अमित शाह

बिहार चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार न उतारने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि NDA से 4 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं. अमित शाह ने साफ किया कि हम सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देते हैं. 

Advertisement
बिहार में पहले फेज के चुनाव से पहले अमित शाह ने आजतक से खास बातचीत की. (Photo: ITG) बिहार में पहले फेज के चुनाव से पहले अमित शाह ने आजतक से खास बातचीत की. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • पटना,
  • 04 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है. अमित शाह ने कहा है कि आगामी 14 नवंबर को जब चुनाव परिणाम आएंगे, तो एनडीए 160 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगा. शाह ने कहा कि इस चुनाव में हमारे गठबंधन की सभी पार्टियों का स्ट्राइक रेट अच्छा रहेगा. 

बिहार चुनाव में महागठबंधन के पोस्टर से लालू यादव की तस्वीर गायब होने पर अमित शाह ने निशाना साधा. अमित शाह ने महागठबंधन से सवाल पूछा कि वे बताएं लालू यादव को क्यों गायब कर दिया गया है. अमित शाह बोले कि हमारे पोस्टरों में तो कई लोग होते हैं जो चुनाव नहीं लड़ते हैं. फिर भी हमें उन्हें पोस्टर्स में रखते हैं.  

Advertisement

मुस्लिम उम्मीदवार क्यों नहीं उतारती BJP?

बिहार चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार न उतारने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि NDA से 4 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं. अमित शाह ने साफ किया कि हम सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देते हैं. 

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस बातचीत में अमित शाह से राहुल के उस बयान पर भी सवाल किया गया, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि वोट के लिए प्रधानमंत्री मोदी नाच भी सकते हैं. शाह ने कहा कि राहुल के इन बयानों का नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ेगा. अमित शाह बोले कि मणिशंकर अय्यर से सोनिया गांधी तक जब-जब प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया, तब-तब भाजपा की जीत और मजबूती से हुई है. अमित शाह बोले कि इस बार तो कांग्रेस नेता ने छठ मईया का भी अपमान किया है. इसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा. 

Advertisement

मोकामा की घटना से होगा नुकसान?
    
इस इंटरव्यू में अमित शाह से पूछा गया कि क्या मोकामा की घटना से नीतीश सरकार की जंगलराज पर हमला करती छवि को नुकसान होगा. इस पर अमित शाह ने कहा कि किसी भी कानून व्यवस्था में एक भी घटना नहीं होगी ऐसा नहीं कहा जा सकता. अमित शाह ने कहा कि जंगलराज तब फैलता है जब घटना के बाद आदमी की ताकत के हिसाब से कानून काम करता है. 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »