बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी में शामिल, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं. प्रशांत किशोर ने मनीष का जन सुराज पार्टी में स्वागत किया.

Advertisement
जन सुराज पार्टी में शामिल हुए मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी में शामिल हुए मनीष कश्यप

आशुतोष मिश्रा

  • पटना,
  • 07 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और राजनेता मनीष कश्यप की सियासी राह को लेकर करीब एक महीने से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. मनीष कश्यप ने बिहार की राजधानी पटना के बापू भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

मनीष कश्यप चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराजी बन गए हैं. प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप का जन सुराज पार्टी में स्वागत किया. प्रशांत किशोर ने जन सुराज के डिजिटल योद्धा समागम में मनीष कश्यप का पार्टी में स्वागत किया.

Advertisement

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोगों को साथ आना चाहिए. मनीष कश्यप ने हाल ही में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात कर संविधान की प्रति भेंट की थी. मनीष कश्यप ने पिछले महीने 8 जून को फेसबुक पर लाइव आकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफे का ऐलान किया था.

यह भी पढ़ें: मनीष कश्यप के बाद पवन सिंह... क्यों पीके की पार्टी के अलावा कोई और विकल्प नहीं दिख रहा सिंगर को?

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

मनीष कश्यप ने कहा था कि अब बीजेपी का सक्रिय सदस्य नहीं हूं. त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप पिछले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. मनीष के बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर कयासों का दौर चल रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मनीष कश्यप की पीके की पार्टी जनसुराज में एंट्री... चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

मनीष कश्यप ने पीला गमछा लेना शुरू कर दिया था, उनके सोशल मीडिया हैंडल्स से पोस्ट की जाने वाली तस्वीरों और वीडियो में भी पीले रंग का उपयोग बढ़ गया था. ऐसे में ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष अब पीके की पार्टी जन सुराज का दामन थाम सकते हैं.

पोस्ट की थी पीके और उदय सिंह के साथ फोटो

मनीष कश्यप ने बीती रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें पोस्ट की थीं. सात जुलाई बापू भवन कैप्शन के साथ पोस्ट की गई तस्वीरों में मनीष कश्यप जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के साथ नजर आ रहे थे. हालांकि, अपनी इस पोस्ट में मनीष कश्यप ने जन सुराज पार्टी या डिजिटल योद्धा समागम का जिक्र नहीं किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »