scorecardresearch
 
Advertisement

मनीष कश्यप

मनीष कश्यप

मनीष कश्यप

YouTuber

मनीष कश्यप (Manish Kashyap) बिहार के यूट्यूबर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार हैं. उनका असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है. पश्चिम चंपारण से आने वाले मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं. उनके वीडियो में बिहार से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासनिक व्यवस्था, सड़क, भ्रष्टाचार और आम लोगों से जुड़े विषय प्रमुखता से दिखाई देते रहे हैं.

मनीष कश्यप ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की ओर रुख किया. उन्होंने Sach Tak News नाम से अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया, जिसके जरिए वे मौके पर जाकर रिपोर्टिंग और वीडियो कंटेंट बनाने लगे. 

मनीष कश्यप का नाम साल 2023 में तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी मजदूरों से जुड़े फर्जी वीडियो मामले के कारण भी सुर्खियों में रहा. पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. 

मनीष कश्यप ने 2020 में चनपटिया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. इसके बाद अप्रैल 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. उस समय उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के बजाय पार्टी के लिए प्रचार करने की बात कही थी.

इसके बाद जुलाई 2025 में मनीष कश्यप ने बीजेपी छोड़कर प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया.

और पढ़ें
Follow मनीष कश्यप on:

मनीष कश्यप न्यूज़

Advertisement
Advertisement