4 मई 2026 आज (सोमवार) पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. चुनाव आयोग (EC) के मुताबिक, पहले पोस्टल बैलट के वोट गिने जाएंगे, उसके बाद ईवीएम मशीनों के वोटों की गिनती होगी. ऐसे में एग्जिट पोल के अनुमान के बाद अब सबकी निगाहें फाइनल परिणाम पर टिकी हैं.
How to Watch Election Results Live: अगर आप भी विधानसभा चुनाव के सबसे तेज नतीजे और हर सीट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट की जानकारी चाहते हैं तो आइए जानते हैं, घर बैठे कैसे लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
विधानसभा चुनाव के नतीजे आप आजतक के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं. आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर चुनाव से संबंधित अलग-अलग खबरें पढ़ी जा सकती हैं. वहीं, आजतक लाइव टीवी पर भी चुनाव रिजल्ट का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है. इसके अलावा आजतक के इंस्टाग्राम पर भी अपडेट्स देख सकते हैं.
बता दें कि इस बार करीब 17 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने इन चुनावों में हिस्सा लिया है. हालांकि, बंगाल में फलता विधानसभा सीट पर हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का आदेश दिया है. फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को दोबारा वोटिंग के बाद 24 मई को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा. ऐसे में आज पांच राज्यों की कुल 823 विधानसभा सीटों के नतीजे जारी किए जाएंगे.
पांचों चुनावी राज्यों में कितनी सीटें?
पश्चिम बंगाल (294 सीटें): बहुमत के लिए 148 सीटें
असम (126 सीटें): बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए
केरल (140 सीटें): बहुमत के लिए 71 सीटें
पुडुचेरी (30 सीटें): छोटा राज्य, लेकिन महत्वपूर्ण
तमिलनाडु (234 सीटें): बहुमत के लिए 118 सीटें
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच रोचक मुकाबला है. बंगाल में ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता बचाना चाहती हैं, जबकि बीजेपी मजबूत चुनौती दे रही है. वहीं, तमिलनाडु में MK स्टालिन की DMK वाली गठबंधन और AIADMK (BJP के साथ) के बीच कांटे की टक्कर है.
केरल में बारी-बारी से सरकार बदलने का इतिहास है. इस बार LDF (वामपंथी, पिनारायी विजयन) और UDF (कांग्रेस वाली) के बीच मुताबला है. असम में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार बरकरार रखना चाहते हैं. पुडुचेरी छोटा राज्य होने के बावजूद दिलचस्प लड़ाई है. शाम तक साफ हो जाएगा कि इन पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी.
aajtak.in