बिहार के सिंघम शिवदीप लांडे ने बनाई पॉलिटिकल पार्टी, नाम रखा हिंद सेना

शिवदीप लांडे ने कुछ दिन पहले ही पुलिस की सेवा से इस्तीफा दिया था. बिहार कैडर के 2006 बैच के अधिकारी शिवदीप लांडे मौजूदा समय में पूर्णिया रेंज के आईजी पद पर थे. शिवदीप लांडे मुंगेर, अररिया और पटना सिटी समेत कई जिलों के एसपी रहे हैं. वो पांच साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र भी गये थे. वो 2022 में बिहार लौट आए थे.

Advertisement
शिवदीप लांडे की नई पॉलिटिकल पार्टी शिवदीप लांडे की नई पॉलिटिकल पार्टी

रोहित शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

बिहार के पूर्व चर्चित आईपीएस और सिंघम के नाम से मशहूर रहे शिवदीप लांडे ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान किया है. उन्होंने पार्टी का नाम हिंद सेना रखा है. 

शिवदीप लांडे ने पिछले साल पुलिस की सेवा से इस्तीफा दिया था. बिहार कैडर के 2006 बैच के अधिकारी शिवदीप लांडे मौजूदा समय में पूर्णिया रेंज के आईजी पद पर थे. शिवदीप लांडे मुंगेर, अररिया और पटना सिटी समेत कई जिलों के एसपी रहे हैं. वो पांच साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र भी गये थे. वो 2022 में बिहार लौट आए थे जिसके बाद कोसी रेंज के आईजी के रूप में उन्होंने बिहार पुलिस में काम शुरू किया था.

Advertisement

बिहार के सिंघम 

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं शिवदीप लांडे

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

शिवदीप लांडे ने पद से इस्तीफा देने के बाद साफ कर दिया था कि वह नौकरी छोड़ने के बाद भी बिहार में ही रहेंगे और इसे ही अपनी कर्मभूमि बनाएंगे. बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे मूल तौर पर महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं और वो बिहार से डेप्युटेशन पर मुंबई जाने के बाद वहां महाराष्ट्र एटीएस में आईजी के पद पर भी काम कर चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »