यूपी चुनाव 2027 की कमान संभालेंगे अमित शाह, 30 अक्टूबर को लखनऊ में BJP का महामंथन

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित की जाएगी. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे, जबकि उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन सत्र में मार्गदर्शन देंगे.

Advertisement
अमित शाह लखनऊ में महाबैठक की अध्यक्षता करेंगे. (Photo- PTI) अमित शाह लखनऊ में महाबैठक की अध्यक्षता करेंगे. (Photo- PTI)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 30 अक्टूबर 2026 को राजधानी लखनऊ में होने जा रही है. ये महामंथन डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के परिसर में खत्म होगा.

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी करेंगे. इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मार्गदर्शन करेंगे.

Advertisement

मुख्य कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले, 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई गई है.

मीटिंग में जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज 

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में 30 अक्टूबर के एजेंडे, राजनीतिक प्रस्तावों और दूसरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

इस बैठक में पार्टी संगठन को नई दिशा देने के लिए शीर्ष नेतृत्व और कई दिग्गज नेता एक साथ नजर आएंगे. बैठक में प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े के साथ प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और प्रदीप वर्मा मौजूद रहेंगे.

इनके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस महामंथन में हिस्सा लेंगे. बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व रहेगा. केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे.

Advertisement

जनप्रतिनिधियों में लोकसभा और राज्यसभा सांसद, 2024 के लोकसभा प्रत्याशी, विधायक, एमएलसी और 2022 के विधानसभा प्रत्याशी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: सपा ने एक और उम्मीदवार का किया ऐलान, पूर्व BJP सांसद की बेटी को टिकट

क्षेत्रीय स्तर से क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा विस्तारक, मोर्चों के पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश अनुशासन समिति, मीडिया और सोशल मीडिया संयोजक, प्रवक्ता, मुख्यालय प्रभारी और डीसीबी चेयरमैन भी इस अहम बैठक में शामिल होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »