रिकॉर्ड तोड़ इन्होंने किया साबित, अच्छे फ्यूचर के लिए जरूरी है PASSION

सिर्फ अच्छे नम्बर लाने से ही फ्यूचर अच्छा नहीं हो सकता. एक ऐसे व्यक्त‍ि के सफलता की कहानी पढ़ें, जो पढ़ाई में तो आगे नहीं निकल सका, पर अपने पैशन के दम पर रिकॉर्ड बना लिया.   

Advertisement
Chef vishnu manohar Chef vishnu manohar

वंदना भारती

  • ,
  • 24 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

सिर्फ अच्छे नम्बर लाने से ही फ्यूचर अच्छा नहीं हो सकता. एक ऐसे व्यक्त‍ि के सफलता की कहानी पढ़ें, जो पढ़ाई में तो आगे नहीं निकल सका, पर अपने पैशन के दम पर रिकॉर्ड बनाया. ये कहानी है शेफ विष्णु मनोहर की.

 

विष्णु मनोहर ने सबसे लंबे कुकिंग मैराथन (longest cooking marathon) में 57 घंटे लगातार कुकिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दरअसल इतने घंटे किसी भी फील्ड में लगातार काम कर पाना तभी संभव है जब आप उस काम के प्रति गहरी लगन रखते हो.

Advertisement

इस लगन को देखते हुए अब उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा. उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत की है.

आपको बता दें कुकिंग मैराथन में 40 घंटे का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया जो अमेरिका के बैंजामिन जे पेरी के नाम दर्ज था. शेफ विष्णु मनोहर ने बता दिया कि सफलता के लिए एग्जाम में अच्छे नम्बर की नहीं बल्कि 'पैशन' की जरूरत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement