15 साल की उम्र में बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं. क्या उनमें नॉवल लिखने की क्षमता हो सकती है! आपके इन सवालों का जवाब है जानवी अग्रवाल, जिन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र
में नॉवल 'The Triumph Drive' लिखने का कीर्तिमान हासिल किया है.
13 साल में एवरेस्ट चढ़ी, अब बन रही है फिल्म, जानिये कौन है वो बच्ची
जानवी दरअसल, 10वीं क्लास में पढ़ती हैं और अब अपने बोर्ड एग्जाम्स की तैयारियों में जुटी हैं.
जिस उम्र में किशोर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं, पार्टी मनाते हैं, जानवी एकांत में बैठकर अक्सर म्यूजिक सुनती हैं और इंटरनेट सर्फिंग करती हैं. अपनी उम्र के बच्चों से
अलग होने के कारण ही जानवी आज देश की सबसे कम उम्र की महिला नॉवल राइटर बन गई हैं.
पढ़ाई में भी अव्वल हैं दंगल गर्ल जायरा वसीम
समर वेकेशन में जब जानवी ने नॉवल लिखने का फैसला किया तो घर के सभी लोग चौंक गए. दरअसल, तब जानवी 14 साल की थी और 9वीं क्लास में. छुट्टियों में जब जानवी ने
अपना नॉवल पूरा कर लिया तो घर वालों ने इसे प्रकाशित करने की सोची.
कम उम्र में कैसे मिलती है सक्सेस, जस्टिन बीबर से सीखें
जानवी को लगा कि उन्हें जीवन का एक रास्ता मिल गया है. जानवी अब आगे अपना करियर भी इसी क्षेत्र में बनाना चाहती हैं.