जामिया प्रशासन ने कहा- पुलिस कार्रवाई से प्रभावित स्टूडेंट्स के लिए दान की कोई अपील नहीं की

जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय किसी भी संगठन द्वारा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नाम पर चंदा इकट्ठा करने के सभी प्रयासों को हतोत्साहित करता है, क्योंकि उसके पास अपने छात्रों को सभी चिकित्सा मदद मुहैया कराने के पर्याप्त संसाधन हैं.

Advertisement
फाइल फोटो: जामिया मिलिया इस्लामिया फाइल फोटो: जामिया मिलिया इस्लामिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कैंपस में रविवार को पुलिस कार्रवाई से प्रभावित विश्वविद्यालय के छात्रों की मदद के लिए स्वैच्छिक दान या योगदान करने की कुछ वर्गों द्वारा की गई अपील को लेकर जामिया ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है.

जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय किसी भी संगठन द्वारा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नाम पर चंदा इकट्ठा करने के सभी प्रयासों को हतोत्साहित करता है, क्योंकि उसके पास अपने छात्रों को सभी चिकित्सा मदद मुहैया कराने के पर्याप्त संसाधन हैं.

Advertisement

रविवार को जामिया में हुआ था बवाल

बता दें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस की हिंसक भिड़ंत का मामला सुर्खियों में है. CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रविवार को DTC की 3 बसों में आग लगने की घटना के बाद मामला बिगड़ गया और कथित तौर पर पुलिस ने जामिया यूनिवर्सिटी में घुसकर छात्रों को निशाना बनाया. आरोप है कि पुलिस ने हॉस्टल और लाइब्रेरी में घुसकर छात्र-छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की. पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले भी दागे.

वहीं पुलिस ने इस बारे में कहा कि उन्होंने उन छात्रों पर कार्रवाई की जिन्होंने उन पर पथराव किया था. जबकि आरोप है कि छात्रों को लाइब्रेरी और बाथरूम में घुसकर पीटा गया. छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया और वीडियो में छात्र बाथरूम में बेहोश हालत में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने लाइब्रेरी और बाथरूम में छुपकर खुद को बचाया. इस घटना में कई छात्र घायल हुए थे. घटना में एक छात्र की आंख भी चली गई थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »