अब बच्‍चे बनाएंगे टीचर्स का रिपोर्ट कार्ड...

सरकारी स्‍कूलों में जल्‍द ही बच्‍चे, अध्‍यापकों को ग्रेड्स देंगे. जानिए क्‍या है नई व्‍यवस्‍था...

Advertisement
SCHOOL SCHOOL

केंद्र सरकार जल्‍द ही सरकारी स्‍कूलों में नई व्‍यवस्‍था लागू करेगी. इसके तहत बच्‍चे क्‍लास में जो पढ़ेंगे, उसकी रेटिंग देंगे. कक्षा 5 और उससे बड़े बच्‍चे ये रेटिंग दे पाएंगे. सरकार की योजना है कि इस नए नियम को इसी साल से लागू कर दिया जाए.

एक सरकारी अधिकारी ने बताया, 'हम चाहते हैं कि बच्‍चे ये बताएं कि उन्‍हें कैसा पढ़ाया जा रहा है. हम एक ऐसा सिस्‍टम डेवलप करेंगे जहां बच्‍चों से कुछ सवाल पूछे जाएंगे और उनके जवाब में वे जो कहेंगे वही टीचर्स का फीडबैक होगा.'

Advertisement


सरकार ने इस बाबत कई राज्‍यों से बात भी कर ली है और वे इस नई व्‍यवस्‍था को लागू करने पर राजी हो गए हैं. इसके लिए मॉडल प्रश्‍नपत्र तैयार किया जा रहा है.

गौरतलब है कि भारत में 10 लाख से अधिक सरकारी स्‍कूल हैं. पर अब अभिभावक ये कहते हुए प्राइवेट स्‍कूलों का ज्‍यादा रुख कर रहे हैं कि सरकारी स्‍कूल में पढ़ाई का स्‍तर उतना बेहतर नहीं है जितना निजी स्‍कूलों में है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement