DU Admission: पोस्ट ग्रेजुएशन में होगा ऑनलाइन entrance test

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अब आवेदन के साथ-साथ एंट्रेंस टेस्ट भी ऑनलाइन ही होंगे... जानिये क्या है पूरी खबर.

Advertisement
delhi university post graduation admission entrance test delhi university post graduation admission entrance test

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं और दिल्ली के बाहर रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ अब परीक्षा भी ऑनलाइन ही होगी.इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलावा देश के अलग-अलग 15 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं.


हालांकि दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा खुद लेती है, पर इस बाद यह जिम्मेदारी एक निजी संस्था को सौंप दी गई है. इसके लिए बकायदा टेंडर जारी किया गया था.

Advertisement

एक अखबार में प्रकाश‍ित खबर के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा टेंडर दिया जाना और निजी संस्था द्वारा ऑनलाइन परीक्षा को आयोजित करने का फैसला हालांकि यूनिवर्सिटी के छात्र संघ को पसंद नहीं आ रहा है और इसका पूरजोर विरोध भी हो रहा है.

दरअसल, छात्र संघ का कहना है कि यहां दूरदराज से गरीब छात्र भी पढ़ने आते हैं, जोकि इस प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे. देश में अभी ऐसे कई गांव हैं, जहां बिजली नहीं है, ऐसे में कंप्यूटर पर छात्र प्रवेश परीक्षा कैसे देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement