12वीं री-इवैल्यूएशन पर CBSE का बड़ा अपडेट, जल्द होगा बाकी नतीजों का ऐलान

CBSE ने कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के नतीजों को 99.7% तक जारी कर दिया है. बोर्ड ने बाकी बचे मामलों के भी जल्द नतीजे जारी करने का भरोसा दिया है.

Advertisement
सीबीएसई ने री-इवैल्यूशन पर बड़ा अपडेट दिया. (Photo- Representational) सीबीएसई ने री-इवैल्यूशन पर बड़ा अपडेट दिया. (Photo- Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन और अंकों के वेरिफिकेशन पर बड़ा अपडेट जारी किया है. सीबीएसई के मुताबिक, बोर्ड को इस साल री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए जितने भी आवेदन मिले थे, उनमें से 99.7 प्रतिशत से ज्यादा के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं.

सीबीएसई ने बताया है कि इन सभी आवेदनों के नतीजे 'बैचों' में यानी अलग-अलग चरणों में जारी किए जा रहे हैं. नतीजों को घोषित करने का ये सिलसिला 21 जून 2026 से ही जारी है.

Advertisement

बता दें कि ये पूरी कवायद सीबीएसई की 'वेरिफिकेशन ऑफ इश्यूज ऑब्जर्व्ड एंड री-इवैल्यूएशन' प्रक्रिया के तहत की जा रही है. इसका मकसद परीक्षा के बाद छात्रों के उठाई गई शंकाओं और अंकों की गड़बड़ियों को पूरी पारदर्शिता के साथ दूर करना है.

जल्द होगा बाकी नतीजों का ऐलान

जिन स्टूडेंट्स के नतीजे अभी तक सामने नहीं आए हैं, सीबीएसई बोर्ड ने उन्हें भी भरोसा दिलाया है. बोर्ड के मुताबिक, जो मामले अभी भी रुके हुए हैं, वो भी प्रोसेसिंग के बिल्कुल अंतिम चरणों में हैं. सीबीएसई ने बताया है कि बचे हुए स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट्स और अंकों की जांच का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. बोर्ड को उम्मीद है कि इन बचे हुए मामलों के नतीजे भी बहुत जल्द रिलीज कर दिए जाएंगे.

पिछले साल की तुलना में इस बार दिखी भारी तेजी

Advertisement

अगर हम इस साल की समयसीमा की तुलना पिछले साल के रिकॉर्ड से करें, तो सीबीएसई ने इस बार काम की रफ्तार में काफी सुधार किया है. पिछले साल यानी 2025 में, री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के नतीजों को घोषित करने की प्रक्रिया थोड़ी देरी से शुरू हुई थी.

यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2026 Date: 10वीं का रिजल्ट जारी, कब आएगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट? आया ये बड़ा अपडेट

साल 2025 में ये काम 27 जून को शुरू हो पाया था. इसके बाद पूरे देश के छात्रों के आवेदनों को निपटाने में बोर्ड को काफी समय लगा था. पूरा प्रॉसेस 11 जुलाई 2025 को जाकर खत्म हुआ था. लेकिन इस बार सीबीएसई ने 21 जून से ही परिणाम जारी करने शुरू कर दिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »