CBSE: 12वीं के लिए सितंबर में होंगे optional exams, ऐसे करें आवेदन

कक्षा 12वीं के जो उम्मीदवार अपने स्कोर में सुधार लाना चाहते हैं वह वैकल्पिक परीक्षा (optional exams) में शामिल हो सकते हैं. जानें- कैसे करना है आवेदन.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

CBSE बोर्ड परीक्षा 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए वैकल्पिक परीक्षा (optional exams) आयोजित कर रहा है, जो अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं. इन परीक्षा का आयोजन सितंबर में होगा. सीबीएसई की ओर से जारी प्रेस बयान में उल्लेख किया गया है, "वैकल्पिक परीक्षाएं सितंबर 2020 के महीने में कम्पार्टमेंट परीक्षा के साथ आयोजित करने का प्रस्ताव है. तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी."

Advertisement

उम्मीदवारों को एक समेकित मार्कशीट जारी की जाएगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए वैकल्पिक परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

सीबीएसई ने कहा है, जो प्राइवेट स्कूल के छात्र अपने स्कोर में सुधार करने के लिए वैकल्पिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वह लिंक http://cbse.nic.in/newsite/pStreet/index के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

कौन हो सकते हैं इस परीक्षा में शामिल

जिन उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम 1 जुलाई 2020 से 15 जुलाई 2020 तक जारी किया गया है, वह इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कैसे करें इस परीक्षा के लिए आवेदन

एडमिट कार्ड में बताए अनुसार अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर डालें.

अपना पता दर्ज करें और विषय का चयन करें (केवल कक्षा बारहवीं के लिए)

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आवेदन जमा करें और "आवेदन आईडी" को नोट करें.

अपना हालिया रंगीन फोटोग्राफ (अधिकतम आकार 50 KB; JPG) और हस्ताक्षर (अधिकतम आकार 4 KB; JPG) अपलोड करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement