यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट जारी, कुल 88.26% छात्र पास! बेटों से कहीं आगे न‍िकल गईं बेट‍ियां

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने 2026 की मुंशी, मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं. इस बार कुल 80,933 छात्रों में से 55,788 पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 88.26% रहा. लड़कियों ने 94.30% पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.13% रहा.

Advertisement
यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी (सांकेतिक तस्वीर- PTI) यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी (सांकेतिक तस्वीर- PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • लखनऊ ,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साल 2026 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षाओं का वार्षिक परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. इस साल यूपी सरकार के कड़े और आधुनिक सुधारों के बीच आयोजित हुई परीक्षाओं का कुल पास प्रतिशत 88.26% रहा है. इस साल कुल 80,933 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 55,788 विद्यार्थी परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं.

Advertisement

इस बार के परिणाम का सबसे बड़ा हाइलाइट बेटियों का वो धमाकेदार प्रदर्शन रहा है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब बात पढ़ाई की हो, तो वे किसी से कम नहीं हैं. लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को काफी पीछे छोड़ दिया है.

बेटियों का दबदबा: आंकड़ों की ज़ुबानी सच

इस साल परीक्षाओं में कुल 29,229 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से रिकॉर्ड 94.30% छात्राएं पास हुई हैं. इसके मुकाबले परीक्षाओं में बैठने वाले लड़कों की संख्या भले ही अधिक थी, लेकिन सफलता का प्रतिशत महज 85.13% (26,559 छात्र पास) पर ही सिमट गया.

मदरसा बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस बार पूरी परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह से नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग सीधे लखनऊ मुख्यालय से की जा रही थी. इस ऐतिहासिक सफलता पर उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण और मुस्लिम वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर' के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है. मदरसा आधुनिकरण की परीक्षा प्रणाली के शानदार परिणाम आज सबके सामने हैं.

Advertisement

अपना स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
छात्र अपना परिणाम और मार्कशीट देखने के लिए मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं. वहां होमपेज पर 'Annual Exam Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें, अपनी ब्रांच (Munshi, Maulvi, Alim) का चुनाव करें और अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन दबाते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement