52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

यूपी बोर्ड का साल 2026 का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल जारी होगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से शाम 4 बजे घोषित होगा रिजल्ट. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Advertisement
UP Board रिजल्ट का अपडेट.(Photo : ITG) UP Board रिजल्ट का अपडेट.(Photo : ITG)

आनंद राज

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

यूपी बोर्ड साल 2026 का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल घोषित होगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से शाम 4 बजे रिजल्ट घोषित होगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और रिजल्ट आते ही तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक करें. 

जारी हुआ नोटिस 

सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23 अप्रैल को शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट www.upmsp.edu.in या डिजिलॉकर की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर देखा जा सकता है. 

Advertisement

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर जाकर 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रोल नंबर डालें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें. 
  • रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 

52 लाख छात्रों का कल होगा इंतजार खत्म 

यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पहले ऐसे कहा जा रहा था कि  रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा, लेकिन बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है. सचिव भगवती सिंह की तरफ से रिजल्ट की तारीख बताई गई है. पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी. 

Advertisement

फेल होने पर परेशान न हो छात्र 

यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने में विफल रहता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. यूपी बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा. इसकी सूचना रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद दी जाएगी. इसके अलावा, छात्र अपनी कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 

डिजीलॉकर पर मिलेगा रिजल्ट 

यूपी बोर्ड इस साल भी छात्रों को डिजिलॉकर के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराएगा. छात्र अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उपयोग कर डिजिलॉकर अकाउंट बना सकते हैं. रिजल्ट के कुछ घंटों बाद ही डिजिटल मार्कशीट वहां अपलोड कर दी जाएगी, जो कि भविष्य के एडमिशन और अन्य सरकारी कार्यों के लिए पूरी तरह से वैध मानी जाएगी.

     

    ---- समाप्त ----

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Latest News in Hindi »