जेईई मेन 2026 सेशन-2 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. ऐसा माना जा रहा है कि एजेंसी कल यानी 20 अप्रैल को परिणाम घोषित कर सकता है. इसके आधार पर NIT, IIT और GFTI में एडमिशन मिलता है. बता दें कि जेईई मेन 2026 रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक और जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाइंग कट-ऑफ भी जारी की जाएगी.
बेस्ट ऑफ टू का मिलेगा फायदा
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 से 8 अप्रैल के बीच किया गया था और अब जल्द ही फाइनल आंसर के साथ रिजल्ट जारी होने वाला है. खास बात ये है कि अगर किसी उम्मीदवार ने दोनों सेशन की परीक्षा दी है, तो उन्हें बेस्ट ऑफ टू का फायदा मिलेगा यानी कि जिस परीक्षा में अच्छे नंबर होंगे उसके हिसाब से फाइनल रैंक तैयार की जाएगी.
कब आ सकता है रिजल्ट?
दावा किया जा रहा है कि एजेंसी कल यानी 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, अभी इसके लिए कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं हुई है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
कैसे देख सकते हैं स्कोरकार्ड?
रिजल्ट के बाद क्या होगी प्रक्रिया?
जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी होने के बाद आगर आपका स्कोर निर्धारित स्कोर से ऊपर है तो, आप देश के टॉप 2,50,000 उम्मीदवारों में शामिल होकर जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र हो जाएंगे. इसके लिए रजिस्ट्रेशन मई में शुरू होंगे. इसके बाद से JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा. आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में एडमिशन लेने के लिए JoSAA काउंसलिंग जून में शुरू होगी.
इसके बाद उम्मीदवार अपने मन पसंद का कॉलेज या ब्रांच भरनी होगी. जेईई एडवांस्ड के बाद काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जेईई मेन स्कोरकार्ड और फोटो आईडी जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है.
23 अप्रैल से होंगे जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन
JEE Advanced 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 23 अप्रैल से शुरू हो जाएगा और 2 मई तक आवेदन करना होगा. जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी. जेईई- मेन फाइनल रिजल्ट के आधार पर 2.5 लाख कैंडिडेट्स को आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले एग्जाम जेईई एडवांस्ड 2026 में भाग लेने का मौका मिलेगा.
आजतक एजुकेशन डेस्क