CBSE बोर्ड रिजल्ट से खुश लेकिन NEET बना दुख का कारण, जानें क्या बोल रहे छात्र

CBSE बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं. परीक्षा के बाद लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को परिणाम मिल चुका है. CBSE बोर्ड 12वीं के छात्र cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल CBSE 12वी बोर्ड का पासिंग प्रतिशत 85.20% रहा. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस साल पासिंग प्रतिशत में गिरावट आई है. लेकिन इस खुशी के बीच उन छात्रों का दुख देखने को मिला जिन्होंने NEET परीक्षा दी थी. 

Advertisement
रिजल्ट से मिली खुशी लेकिन NEET ने कर दिया दुखी.  (Photo-ITG) रिजल्ट से मिली खुशी लेकिन NEET ने कर दिया दुखी. (Photo-ITG)

अतुल तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

CBSE बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी हो चुके है. लंबे इंतजार के बाद छात्रों को राहत मिली है. इस साल कुल 85.20% छात्र पास हुए तो वहीं, 1.63 लाख छात्र फेल हो गए. हालांकि, बोर्ड इन छात्रों का साल बचाने के लिए तैयारी की है. बोर्ड की ओर से कई विकल्प दिए गए हैं, जो उनके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. वहीं, इस दौरान पास हुए छात्रों की खुशी का अंदाजा नहीं रहा. लेकिन इस खुशी के बीच उन छात्रों का दुख भी देखने को मिला जो NEET परीक्षा में शामिल हुए थे. 

Advertisement

रिजल्ट से खुश हैं छात्र 

CBSE बोर्ड 12वीं के छात्र अपने परिणाम से खुश दिखे. अहमदाबाद में स्थित ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल के टॉपर छात्रों ने आजतक से कहा कि लंबे समय से रिजल्ट का इंतेजार था. हमारे साथ परिवार ने भी दो साल से अच्छे परिणाम के लिए मेहनत की थी. आज परिणाम आने से खुशी है.

भविष्य को लेकर भी कही बात 

छात्रों ने अब आगे अपने भविष्य को लेकर भी अपनी सोच को लेकर अपनी बात कही. साथ ही में अच्छे परिणाम के लिए शिक्षकों समेत माता पिता की मेहनत का जिक्र भी किया.लेकिन इन सबमें साइंस खास कर बायोलॉजी के छात्र में खुशी के साथ थोड़ी निराशा भी दिखी. NEET UG की परीक्षा रद्द होने का दुख 12वीं साइंस के अच्छे रिजल्ट के बावजूद छात्रों के चेहरे पर दिखा.

Advertisement

ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल में जश्न,माता-पिता को दिया श्रेय

अहमदाबाद के ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल के कैंपस में उत्सव जैसा माहौल था. आजतक से बातचीत करते हुए स्कूल के टॉपर छात्रों ने अपनी खुशी साझा की. छात्रों ने कहा कि हम पिछले दो साल से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. यह सिर्फ हमारी नहीं बल्कि हमारे माता-पिता और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है जिन्होंने हमारे सपनों के लिए दिन-रात एक कर दिया. 

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

  • सीबीएसई के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. 
  • 90% क्लब: देशभर में 94,028 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किया है. 
  • 95% प्लस: करीब 17,113 ऐसे मेधावी छात्र हैं,जिन्होंने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »