JEE Main 2021: क्‍या स्‍थगित होगी अप्रैल सेशन की परीक्षा, छात्र कर रहे ये मांग

NTA JEE Main 2021: यह एग्‍जाम का तीसरा सेशन है और परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जानी है. इस साल परीक्षा 4 बार आयोजित की जानी है जिसमें पहले 2 सेशन की परीक्षा पूरी हो चुकी है और अप्रैल तथा मई के सेशन अभी बाकी हैं.

Advertisement
NTA JEE Main 2021: NTA JEE Main 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 17 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST
  • एडमिट कार्ड अभी तक जारी नहीं हुए हैं
  • परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होनी है

NTA JEE Main 2021: बेकाबू कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस सप्‍ताह CBSE बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं स्‍थगित की गई हैं. छात्र अब NTA से अप्रैल सेशन की JEE Main 2021 परीक्षा भी स्‍थगित करने की मांग उठा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि जब 12वीं की परीक्षाओं पर ही अभी स्थिति साफ नहीं है, तो इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्‍जाम भी अभी कराना जरूरी नहीं है. गौरतलब है कि 18 अप्रैल को निर्धारित NEET PG 2021 परीक्षा भी कोरोना संक्रमण के चलते स्‍थगित कर दी गई है.

Advertisement

यह एग्‍जाम का तीसरा सेशन है और परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जानी है. इस साल परीक्षा 4 बार आयोजित की जानी है जिसमें पहले 2 सेशन की परीक्षा पूरी हो चुकी है और अप्रैल तथा मई के सेशन अभी बाकी हैं. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र सोशल मीडिया पर शिक्षामंत्री और NTA से परीक्षा कुछ समय के लिए स्‍थगित करने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, एजेंसी ने परीक्षा स्‍थगित करने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी है, मगर अभी तक एग्‍जाम के एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किए हैं.

कुछ छात्रों ने साथ आकर एक ट्विटर ग्रुप भी बनाया है और #postponejee2021 हैशटैग के साथ परीक्षाएं स्‍थगित करने की मांग सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं.

NTA जल्‍द ही परीक्षा पर कोई फैसला ले सकता है. इसकी जानकारी अगले सप्‍ताह जारी की जा सकती है. यदि परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जानी है, तो इसके लिए एडमिट कार्ड भी अगले सप्‍ताह जारी कर दिए जाएंगे. कोई भी जानकारी केवल आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल अ‍थवा आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »