NEET यूजी में फिर बेटियों ने लहराया परचम, 58 प्रतिशत से अधिक पास, 11 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को मिली सफलता 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने री-नीट का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए क्वालीफाई  कर लिया है. लेकिन पास हुए उम्मीदवारों के बीच से जो आंकड़ा निकलकर सामने आ रहा है, उसने सबको हैरान कर दिया है. पास हुए छात्रों में करीब 58 प्रतिशत लड़कियां हैं. 

Advertisement
नीट परीक्षा में छात्राओं ने लहराया परचम. नीट परीक्षा में छात्राओं ने लहराया परचम.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लंबे समय से नीट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को राहत भरी खबर दी है. एजेंसी ने री-नीट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. करीब 20 लाख से अधिक छात्रों में से 11.21 लाख छात्रों ने परीक्षा को पास कर लिया है. इसमें लगभग 58 प्रतिशत छात्र लड़कियां हैं. मतलब साफ है कि एक बार फिर छात्राओं ने नीट में परचम लहराया है. 

Advertisement

20 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा 

री-NEET के लिए करीब 20 लाख से अधि छात्रों ने परीक्षा दी थी. इसका आयोजन 21 जून को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में किया गया था. परीक्षा के लिए करीब 5440 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे और 13 भाषाओं में इसका आयोजन किया गया था. 

सफल छात्रों में बेटियों का दबदबा 

इस साल परिणाम में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. NTA ने बताया कि सफल उम्मीदवारों में 58 फीसदी छात्राएं हैं. वहीं, लड़कों का पासिंग प्रतिशत 55.1 रहा है. 

715 अंक के साथ दो छात्रों ने किया टॉप 

इस बार की परीक्षा में सबसे ज्यादा स्कोर 715 नंबर रहा. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने इतिहास रच दिया है. वहीं, परीक्षा में 138 उम्मीदवारों ने 690 नंबर हासिल किए. 

Advertisement

क्या कहते हैं आंकड़े? 

एजेंसी के आंकड़े बताते हैं कि 19 छात्रों ने 700 से अधिक नंबर हासिल किए हैं. वहीं, 1,492 छात्रों को 650 या उससे अधिक अंक मिले हैं. 10,160 से ज्यादा छात्रों को 600  से ज्यादा नंबर मिले. जबकि 90,780 को करीब 500 से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »