'पैसे मत देख... मेरे घर के 5 लोग NEET पास हो गए!' बच्चों की फोन हिस्ट्री से पेपर लीक की पूरी स्क्र‍िप्ट डिकोड

नीट 2026 का पेपर देश भर में बिक रहा था, लेकिन एनटीए और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक नहीं लगी. राजस्थान पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने बच्चों के मोबाइल फोन की जांच कर व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से पेपर लीक की साजिश का पर्दाफाश किया. आरोपी अमित मीणा और अन्य के बीच लाखों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ.

Advertisement
खुल्लमखुल्ला ब‍िका NEET का लीक पेपर, सोता रहा NTA... बच्चों की फोन हिस्ट्री से खुले पत्ते, ऐसे रची गई साजिश खुल्लमखुल्ला ब‍िका NEET का लीक पेपर, सोता रहा NTA... बच्चों की फोन हिस्ट्री से खुले पत्ते, ऐसे रची गई साजिश

शरत कुमार

  • नई दिल्लली ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

कैसी व‍िडंबना है. दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा नीट 2026 का पेपर देश भर में बिक रहा था लेकिन परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए और सुरक्षा एजेंसियों को कुछ ख़बर नहीं थी. 8 मई की रात 8 बजे सेंट्रल आईबी से राजस्थान पुलिस को शिकायत मिली थी. रात नौ बजे जयपुर में सेंट्रल आईबी और एसओजी के अधिकारी जयपुर के एसओजी दफ़्तर पहुंचे. रात में एसओजी के आईजी अजयपाल लंबा और सेंट्रल आईबी के अधिकारी सीकर पुलिस के अधिकारियों के साथ करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम संग पीपराली इलाक़े में नीट पेपरलीक की पड़ताल शुरू की.

Advertisement

यहां हॉस्टलो में पहुंचकर बच्चों के मोबाइल में कोचिंग और कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम की जांच शुरू हुई. जांच एजेंसियां चौंक गई यह देखकर कि कई व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में वही गेस पेपर था जिससे नीट में सवाल पूछे गए थे. एनटीए को शिकायत एक पीजी हॉस्टल के संचालक ने की थी. केरल में एमबीबीएस करनेवाले उसके बेटे ने उसके पास ये गेस पेपर भेजा था.एसओजी ने उसके बेटे को गेस पेपर भेजनेवाले तक पहुंचना शुरू किया. इस कड़ी में करीब 100 बच्चों तक पहुंचा गया.

और तभी चौंक गए सब
पुलिस रात तीन बजे एक छात्र अमित मीणा तक पहुंची थी. उससे पुछताछ चल हीं रही थी कि अचानक से रात तीन बजे उसका फोन बज उठा. फोन रिषी नाम के एक लड़के का था. पुलिस ने उससे फोन उठाने को कहा. फोन पर रिषी ने कहा कि पैसे का क्या हुआ. अब तक पैसे नहीं दिए. फोन क्यों नहीं उठा रहा था. आगे रिषी ने जो कहा उसे सुनकर एसओजी और चौंक गई. रिषी ने कहा कि पैसे में मत पड़ 2027 में तुझे और पैसे कमवा दूंगा. एसओजी ने अमित मीणा से कहा कि रिषी को बुलाओ लेकिन रिषी को कुछ अंदेशा हो गया और वो फोन बंद कर लिया.

Advertisement

अमित मीणा ने पूछताछ में बताया कि रिषी से उसने पांच लाख में पेपर लेकर आगे बेचा है. रिषी ने पिछली बार भी 2025 उससे कहा था कि मेरे पास पेपर आएगा तुम पैसे का इंतजाम रखना. लेकिन उसे भरोसा नहीं हुआ था. पर परीक्षा के बाद उसने कहा, देखो मेरे घर के पांच लोग नीट में पास हो गए. उसके बाद हमने इस साल इसके साथ एक महीने पहले हीं सौदा कर लिया था.

अमित मीणा की निशानदेही पर सीकर से एसओजी ने जयपुर के जमवारामगढ़ में रहनेवाले रिषी के पिता दिनेश बिवाल के बारे में सूचना दी. जयपुर पुलिस ने जमवारामगढ़ से सुबह चार बजे दिनेश बिवाल को पकड़ा तो उसने पेपर अपने भाई मांगीलाल बिवाल से मिलना बताया. माँगीलाल बिवाल ने पेपर अपने बेटे सवाईमाधोपुर से एमबीबीएस कर रहे विकास बिवाल से मिलना बताया. विकास ने ही फिर गुरुग्राम के यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार का नाम बताया.

मांगीलाल ने बताया कि वो पिछले साल नासिक से शुभम खैरनार से पेपर लाया था उसके कहने पर इस बार हरियाणा के शुभम यादव से लाया था.

डर और कोचिंगों की लड़ाई की वजह से खुला मामला

सीकर से एक छात्र ने अपने दोस्त को ये पेपर चुरू भेजा था. फिर चुरू से एक छात्र ने केरल में एमबीबीएस कर रहे छात्र को यह कहकर भेजा कि नीट की परीक्षा में यही आएगा. उसने 2 मई की रात सीकर में सरकारी नौकरी कर रहे अपने पिता को भेजा जो लड़कियों के पीजी हॉस्टल चलाते है. रात को तो ये उनको पेपर नही दे पाए लेकिन सुबह लड़कियों को दे दिया. लड़कियां परीक्षा देकर आई तो कहा कि अंकल सवाल तो उसी में से आया था आपको कहां से मिला था.

Advertisement

ये सुनकर से सरकारी कर्मचारी डर गए और अपने जानने वाले गुरू कृपा कोचिंग के कमेस्ट्री टीचर शशीकांत सुथार को देकर कहा कि इसे चेक करके देखो ये परीक्षा से पहले हमारे पास आया था. टीचर इसे लेकर अपने कोचिंग मालिक कुल्हाड़ी ब्रदर्स के पास पहुंचा. पहले से हीं कोचिंग प्रतिस्पर्धा में रहने वाले कोचिंग मालिक ने सरकारी कर्मचारी को कहा कि मामला खुला तो आप की नौकरी और बेटे का एमबीबीएस भी जाएगा. यह कहकर उद्योग नगर थाने भेजा. उद्योग नगर थाने में कहा कि आप शिकायत लिख कर दो तो ये थोड़ी देर में आने का कहकर चले गए मगर आए नही. बाद में गुरूकृपा कोचिंग के टीचर की तरफ़ से एनटीए को 7 मई को शिकायत की गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement