अमे‍र‍िका में पंड‍ित जी की क्या कमाई होती है? दान-दक्ष‍िणा और पूजन सामग्री तक लेते हैं इतना पैसा

भारत में सत्यनारायण की कथा, रामायण और किसी भी अन्य भगवान की पूजा के लिए पंडित जी आराम से मिल जाते हैं और ज्यादा पैसे भी नहीं लेते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि अमेरिका में पूजा करवाने के लिए पंडित जी कितनी दक्ष‍िणा लेते हैं? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सारिका नाम की एक यूजर ने इसके बारे में बताया है. तो चलिए जानते हैं. 

Advertisement
अमेरिका में पंडित जी करते हैं इतनी कमाई. अमेरिका में पंडित जी करते हैं इतनी कमाई.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के जॉब और उसकी सैलरी को लेकर चर्चा होती है. लेकिन हाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सारिका नाम की एक यूजर ने अमेरिका में पंडित जी की कमाई को लेकर चर्चा की है. उन्होंने बताया कि छोटी से छोटी पूजा के लिए वहां पर पंडित जी 300 से 350 डॉलर (22 से 25 हजार रुपये) चार्ज करते हैं. भारत में तो छोटे मंत्र जाप से लेकर कई घंटों तक चलने वाली रामायण, कथा और अन्य बड़े अनुष्ठान के लिए पंडित जी अलग-अलग दक्षिणा (शुल्क) लेते हैं. भारत में 500 से 2000 रुपये तक में ये काम हो जाते हैं लेकिन अमेरिका में वह खूब अच्छी कमाई करते हैं. तो चलिए बताते हैं कि सात समंदर पार वह कितनी कमाई करते हैं? 

Advertisement

वीडियो में सारिका ने बताया 

वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अगर हम घर में एक छोटी सी सत्यनारायण की कथा भी करवाते हैं जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हैं, तो भी पंडित जी आराम से 300 से 350 डॉलर यानी कि 22 से 25 हजार रुपये चार्ज करते हैं.

100 डॉलर होती है मंदिर की फीस 

सबसे हैरानी की बात यह है कि अगर आप यह पूजा मंदिर में करवाते हैं, तो इसके लिए लगभग 100 से 150 डॉलर अगल से देना होता है. वहीं, अगर आप खुद पूजा की सामग्री लेकर नहीं आते हैं, तो पंडित जी वह सारी सामग्री भी लेकर आ जाते हैं जिसके लिए उन्हें अलग से शुल्क देना होता है. 

नई कार के लिए लेते हैं अच्छे पैसे 

वीडियो में सारिका ने बताया  कि अगर कोई नई कार लेता है और मंदिर में पूजा करवाने के लिए जाता है, तो भी पंडित जी उनसे अच्छी-खासी दक्षिणा लेते हैं. उन्होंने बताया कि गृह प्रवेश, धनतेरस और सावन के महीने में अमेरिका में पंडित जी की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं जिनकी संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में यहां पर रहने वाले लोग पूजा-पाठ करवाते हैं जिसके कारण इन महीनों में पंडित जी ज्यादा चार्ज करते हैं.   

Advertisement

किस वीजा पर अमेरिका आते हैं पंडित जी?

उन्होंने ये भी बताया कि  पंडित जी R-1 वीजा पर अमेरिका आते हैं जिसके लिए उन्हें काफी पढ़ाई भई करनी होती है. इतना ही नहीं अमेरिका आने के लिए उन्हें कुछ टेस्ट भी क्लियर करने होते हैं जिसके बाद से उन्हें वीजा मिलता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »