केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस शुरू कर दिया है. ऐसे में छात्राओं और उनके माता इस स्कॉलरशिप के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इसमें नए छात्रों के साथ-साथ पुरानी छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए रिन्यूअल विंडो ओपन कर दिए गए हैं. यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं को दिया जाएगा जिन्होंने 10वीं का परीक्षा पास कर ली है और अपनी माता-पिता की इकलौती संतान हैं. इसके तहत हर महीने उन्हें 1000 रुपये की सहायता दी जाएगी.
अक्सर देखा जाता है कि पैसे की तंगी की वजह से लड़कियां आगे की पढ़ाी नहीं कर पाती हैं. ऐसा न हो और छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें इसके लिए CBSE ने यह कदम उठाया है और हर महीने उन्हें वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है.
लाने होंगे इतने नंबर
इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए छात्रा को कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा और उन्हें CBSE की मान्यता प्राप्त स्कूल से ही 11वीं पढ़ाई करनी होगी. वहीं, कक्षा 10 में शिक्षण शुल्क 2,500 रुपये प्रति माह और कक्षा 11 और 12 में 3,000 रुपये प्रति माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. NRI छात्रों के लिए अधिकतम अनुमत शिक्षण शुल्क 6,000 रुपये प्रति माह है.
https://www.cbse.gov.in/cbsenew/scholar/Guidelines_SGC_2025.pdf
मिलेगी 1000 रुपये की मदद
इसमें चयनित छात्रों को हर महीने 1000 रुपये की मदद दी जाएगी. यह पैसा सीधा उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा. इसके साथ ही जिन छात्रों ने पिछले साल यह स्कॉलरशिप ली थी, वे इसे 12वीं के लिए रिन्यू करवा सकती हैं. इसके लिए शर्त यह है कि छात्रों को कक्षा 11वीं में 70 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इसके साथ ही जिन परिवारों की सालाना आय 8 लाख रुपये तक है, उनके बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय माता-पिता को स्टांप पेपर पर अपनी आय का घोषणा पत्र (नोटरी से सत्यापित) देना होगा. छात्रों को पहली तिमाही की फीस रसीद, जिस पर स्कूल के प्रिंसिपल की मुहर और साइन हों, जैसे दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे.
ऐसे कर लें आवेदन
aajtak.in