हार्ट अटैक से चली नौकरी, फिर पत्नी ने दिलाई बाइक, अब हर महीने कमा रहे 50 हजार से ज्यादा 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उबर ड्राइवर ने बताया है कि वह किस तरह से कमाई कर रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद से उनकी नौकरी चली गई थी लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका साथ दिया और उन्हें बाइक दिलाई. उन्होंने बतौर उबर ड्राइवर काम शुरू किया और अब वह महीने के 50 हजार से भी अधिक कमाते हैं. 

Advertisement
हार्ट अटैक से चली गई नौकरी. (Photo: insta/@Aastha Seth) हार्ट अटैक से चली गई नौकरी. (Photo: insta/@Aastha Seth)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

मुश्किल वक्त में अगर किसी अपने का साथ मिल जाए, तो इंसान बड़ी से बड़ी परेशानी का सामना कर सकता है.  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की मिसाल पेश कर रहा है जिसमें एक उबर ड्राइवर ने अपनी संघर्ष भरी कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के बाद उनकी नौकरी चली गई थी, लेकिन पत्नी के सहयोग से उन्होंने नई शुरुआत की. बाइक से उबर चलाना शुरू किया और आज वह हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं. 

Advertisement

हार्ट अटैक से गई नौकरी 

दरअसल, सोशल मीडिया पर उबर ड्राइवर का एक वीडियो वायरव हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि पिछले साल हार्ट अटैल आने के बाद उनके रिश्तेदार ने ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया. उनका कहना था कि वह अब फैक्ट्री में कोई भारी सामान नहीं उठा सकते हैं इसलिए वह अब यहां काम नहीं कर सकते हैं. 

हर महीने इस तरह चलता था घर 

वीडियो में उन्होंने बताया कि इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. वह बताते हैं कि वैसे तो वह बिहार के रहने वाले हैं लेकिन उनके पास नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी में एक सोसाइटी में 80 लाख रुपये की कीमत के 2 फ्लैट हैं, जहां से उन्हें 80 हजार रुपये किराए के तौर पर आते हैं. लेकिन बीमारी के बाद वह खाली नहीं बैठना चाहते थे. वीडियों में उन्होंने कहा कि वह उन लोगों को भी दिखाना चाहता हूं कि बीमारी के बाद वह बेकार नहीं हुए हैं. 

Advertisement

पत्नी बनी सहारा 

इस मुश्किल दौर में उनकी पत्नी ने उनका बहुत साथ दिया. अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए उन्होंने सबसे पहले तो दो महीने के लिए स्कूटी किराए पर ली और दिल्ली घूमी. इसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें बाइक दिलाई और फिर उन्होंने बतौर उबर ड्राइवर काम करना शुरू कर दिया. वह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक काम करते हैं और 50 हजार से ज्यादा की कमाई करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »