UPSC: 120 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

UPSC ने मैनेजर, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रिंसिपल सहित अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे हैं. ऐसे करें आवेदन

Advertisement
UPSC Recruitment 2018 UPSC Recruitment 2018

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने मैनेजर, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रिंसिपल सहित अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 3 मई से पहले आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है.

पदों के नाम- मैनेजर, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रिंसिपल

पदों की संख्या- कुल पदों की संख्या 120 है.

योग्यता- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने पोस्ट ग्रेजुएशन, मास्टर्स और इंजीनिरिंग की डिग्री मांगी गई है. पदानुसार अलग- अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. जिस पद के लिए उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है, उससे संबंधित नोटिफिकेशन देखें.

Advertisement

आयु सीमा- पदानुसार उम्मीदवार की आयु 30/ 33/ 35/40/ 50 साल होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखें.

आवेदन फीस- जनरल उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये और एसटी/एससी उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है.

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा.

अंतिम तारीख- 3 मई 2018

कैसे करें आवेदन- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जा सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement