12, 256 पदों के लिए 30 लाख आवेदन, पहली बार लागू होगा सेक्शनल टाइमिंग, जानें क्या है नया पैटर्न 

SSC CGL 2026 की भर्ती कई मायनों में बेहद खास है बदलाव से भरी होने वाली है. एक ओर जहां 12, 256 पदों के लिए देशभर में 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, तो दूसरी ओर  SSC ने परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है. बता दें कि अब प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू होगी जिससे उम्मीदवार किसी एक विषय पर ज्यादा समय नहीं बिता सकते हैं. लेकिन इससे पहले जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो 1 जुलाई से करेक्शन विंडो भी ओपन हो रही है.

Advertisement
SSC ने CGL 2026 के एग्जाम पैटर्न में किया बदलाव  (Photo: ssc.gov.in) SSC ने CGL 2026 के एग्जाम पैटर्न में किया बदलाव (Photo: ssc.gov.in)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

कर्माचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक परीक्षा (CGL) इस बार पहली बार पहले से ज्यादा कॉम्‍पटेटिव हो गई है. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 12,256 पदों पर भर्ती के लिए देशभर से 30 लाख 66 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है यानी की एक सीट के लिए 250 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस बीच आयोग ने परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है. अब उम्मीदवार अपने मन से किसी एक सेक्शन पर समय नहीं दे सकेंगे यानी आयोग ने सेक्शनल टाइमिंग लागू कर दी है. लेकिन पहले जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो 1 जुलाई से करेक्शन विंडो भी ओपन हो रही है. आप अपने फॉर्म को सही कर सकते हैं. 

Advertisement

30 लाख से अधिक आवेदन

बता दें कि SSC CGL 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई से 22 जून तक चली थी. इस दौरान देशभर से 12,256 पदों पर 30 लाख 66 हजार से अधिक आवेदन आए हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा आवेदन बिहार से आए हैं, जहां 7 लाख से अधिक छात्रों ने आवेैदन किया है. 

इन पदों पर होनी है भर्ती

SSC के जरिए जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें केंद्र सरकार के कई मंत्रालय, विभाग और संस्थान शामिल है. इनमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), आयकर निरीक्षक, जीएसटी इंस्पेक्टर, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, सांख्यिकी विभाग के पद समेत कई अन्य ग्रुप-बी और ग्रुप-सी रो पदों को शामिल किया गया है.

कल से ओपन होगी करेक्शन विंडो 

लेकिन जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और उनके फॉर्म में किसी भी तरह की कोई गलती हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आयोग ने 1 जुलाई से 7 जुलाई तक करेक्शन विंडो खोलने का फैसला लिया है. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह बदलाव करने से पहले पूराी जानकारी अच्छी तरह से चेक कर लें. 

Advertisement

क्या है परीक्षा पैटर्न में बदलाव? 

इस साल परीक्षा पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया गया है. आयोग ने पहली बार सेक्शनल टाइमिंग लागू करने का फैसला किया है. यानी उम्मीदवार अपने हिसाब से किसी सेक्शन पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. टियर-1 पेपर में 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा. चारों सेक्शन में 25-25 प्रश्न होंगे और हर सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा. टाइम खत्म होते ही स्क्रीन अपने अलगे सेक्शन पर चला जाएगा. 

टियर-1 में इन विषयों से आेंगे सवाल 

बता दें कि टियर-1 की परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी. इसमें  जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित) और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर गलत आंसर के लिए 0.50 की निगेटिव मार्किंग की जाएगी.

टियर-2 में लागू होगी यही रूल 

ये रूल केवल टियर-1 परीक्षा में ही नहीं बल्कि टियर-2 पेपर में भी लागू होगा.पेपर-1 के सेक्शन-1 में गणित के 30 प्रश्न सॉल्व करने के लिए 30 मिनट और रीजनिंग के 30 प्रश्नों के लिए अलग से 30 मिनट का समय मिलेगा. वहीं, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन के 45 प्रश्नों के लिए 40 मिनट निर्धारित किए गए हैं. जनरल अवेयरनेस के 25 सवालों को सॉल्व करने के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा. वहीं, कंप्यूटर नॉलेज सेक्शन के 20 प्रश्नों के लिए 15 मिनट दिए जाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »