SSC CGL क्यों बन रहा है लोकप्रिय नौकरी? AI के दौर में युवा कर रहे हैं पसंद 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की CGL परीक्षा इस साल कई वजहों से चर्चा में रही. इसमें सबसे बड़ा कारण रहा कट-ऑफ में गिरावट माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को सफलता का मौका मिला है. हालांकि, युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है.

Advertisement
SSC CGL परीक्षा युवाओं के बीच हो रही लोकप्रिय. (Photo : Pexels) SSC CGL परीक्षा युवाओं के बीच हो रही लोकप्रिय. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

कर्मचारी चयन आयोग ने 8 अप्रैल, 2026 को 2025 SSC CGL का अंतिम परिणाम का ऐलान कर दिया है. इस परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी को किया गया था. इसके साथ ही आयोग ने श्रेणी के मुताबिक, कटऑफ की भी घोषणा कर दी है. लेकिन इस साल इस परीक्षा की कटऑफ अपेक्षा से बेहद कम रही. इसके पीछे मुख्य कारण पेपर का कठिन स्तर, उम्मीदवारों का संतुलित प्रदर्शन और परीक्षा पैटर्न में बदलाव माना जा रहा है. जब पेपर कठिन होता है, तो औसत स्कोर कम हो जाता है, जिससे कट-ऑफ में भी गिरावट देखने को मिलती है. SSC CGL परीक्षा को लेकर इस साल कई महत्वपूर्ण बदलाव और ट्रेंड देखने को मिले हैं जिसके बाद से AI के दौर में इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने इसे युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना दिया है. 

Advertisement

ये है कैटेगरी वाइज कट-ऑफ 

क्या है क्वालिफाइंग मार्क्स? 

SSC CGL में क्वालिफाइंग मार्क्स अलग-अलग कैटेगरी के लिए निर्धारित होते हैं. सामान्य तौर पर यह लगभग 30% (जनरल), 25% (OBC/EWS) और 20% (SC/ST) के आसपास रहता है. यह न्यूनतम अंक होते हैं, जिन्हें पास करना अनिवार्य है. 

AI के दौर में क्यों बढ़ रही है SSC CGL की लोकप्रियता?

AI के दौर में SSC CGL युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही है, जिसके पीछे कई कारण हैं- 

  • प्राइवेट सेक्टर की अस्थिरता
  • नौकरी की सुरक्षा 
  • रुतबा और भरोसा 
  • स्किल बेस्ड तैयारी 
  • मल्टीपल मौके

यह भी पढ़ें: UPSC डायरी Part-2: '5 दिन से खाना नहीं मिला, बस पानी पीकर चल रहा हूं...' दिल्ली के तंग कमरों में चस्पा है ये खौफनाक सच 

कौन-कौन सी रुतबे वाली मिलती है नौकरी ?

  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
  • CBI सब-इंस्पेक्टर
  • सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर
  • ऑडिटर/अकाउंटेंट

इनसे कई परीक्षाएं निकाली जा सकती है

Advertisement

बता दें कि SSC CGL की तैयारी से गणित, रीजनिंग और इंग्लिश मजबूत होती है. यह स्किल्स बैंकिंग, रेलवे, SSC CHSL, MTS जैसी अन्य परीक्षाओं में भी मदद करती हैं, जिससे उम्मीदवार कई और परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: हवा कम, नमी ज्यादा.. दोनों हाथ तक नहीं फैला सकते, ऐसे कमरों में रह रहे फ्यूचर IAS-IPS

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement