मुझे लगता है कि यह महीना कमाई के लिहाज से अच्छा नहीं था... 2 लाख से ज्यादा कमाई करने के बाद बोली महिला  

आजकल नौकरी छोड़ने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें महिला ने बताया कि जोमैटो में नौकरी छोड़ने के बाद करीब पांच महीने बाद 2.28 लाख रुपये की कमाई की. लेकिन कैसे चलिए जानते हैं. 

Advertisement
2 लाख की कमाई फिर भी दुखी कर्मचारी. 2 लाख की कमाई फिर भी दुखी कर्मचारी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

सोशल मीडिया के दौर में लोग नौकरियां छोड़कर कुछ ऐसा काम करना चाहते हैं, जो न केवल अच्छी कमाई करवाए बल्कि उनके हिसाब से काम भी अच्छा हो. ऐसा ही एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है. एक महिला ने सालों तक जोमैटो में काम करने के बाद उसने अपनी नौकरी छोड़ दी. नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने कमाई के लिए अलग-अलग रास्ते अपनाए. इनमें टेक्नोलॉजी से जुड़ा कंटेंट बनाना और लोगों को पढ़ाना शामिल है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में वर्षा ने बताया कि उन्होंने पांच महीने पहले नौकरी छोड़ी थी.

Advertisement

सितंबर में उन्होंने चार अलग-अलग तरीकों से कमाई की. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर में उनकी कमाई जुलाई और अगस्त के मुकाबले कम रही. उनकी आय का सबसे बड़ा सोर्स टेक्नोलॉजी यूजर-जनरेटेड कंटेंट (TechUGC) था, जिससे उन्हें 1,00,900 रुपये की कमाई की है.

ब्रांड डील और पढ़ाने से भी होती है कमाई

वर्षा की कमाई का दूसरा बड़ा जरिया ब्रांड डील है. वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि सितंबर में उन्हें ब्रांड पार्टनरशिप से 86,000 रुपये मिले. हालांकि, इसमें से 66,000 रुपये अभी तक उनके बैंक खाते में जमा नहीं हुए. कमाई का तीसरा स्रोत लोगों को व्यक्तिगत सत्रों के जरिए पढ़ाना है. इन सत्रों में वह लोगों को TechUGC के माध्यम से कमाई करना सिखाती हैं. सितंबर में इससे उन्होंने 36,242 रुपये की कमाई की है. इसके अलावा, वर्षा रिमोट सेल्स का काम भी करती हैं. इससे सितंबर में उन्हें करीब 5,744 रुपये की कमाई हुई. इन चारों स्रोतों को मिलाकर उनकी सितंबर की कुल आय 2,28,892 रुपये रही. 

Advertisement

अधिक कमाई की संभावना, लेकिन कोई निश्चित सैलरी नहीं...

वर्षा की कहानी एक पारंपरिक नौकरी के विकल्प को शो करती है. महीने भर की सैलरी पर निर्भर रहने के बजाय विभिन्न स्किल और इनकम के सोर्स को मिलाकर काम करना है. हालांकि, आय में  उतार-चढ़ाव हो सकता है. उन्होंने आगे बताया है कि ईमानदारी से कहूं तो यह जुलाई और अगस्त में मेरी कमाई से बहुत कम है और सितंबर को उन्होंने कम कमाई वाला महीना बताया. एक निश्चित  सैलरी के विपरीत, ब्रांड डील, कंटेंट प्रोजेक्ट और व्यक्तिगत सेशन से होने वाली आय हर महीने अलग-अलग हो सकती है.

कुछ भुगतानों में देरी भी हो सकती है, जैसा कि वर्षा के बकाया ब्रांड पार्टनरशिप के पैसे से पता चलता है. हालांकि, इनका अगला लक्ष्य अपनी कमाई में सुधार करना है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह महीना कमाई के लिहाज से अच्छा नहीं रहा और मैं अक्टूबर में इसे फिर से बढ़ाना चाहूंगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »