RRB NTPC 2021 Notification: 1.2 करोड़ कैंडिडेट्स का इंतजार खत्‍म, बोर्ड ने जारी की CBT 1 रिजल्‍ट डेट

RRB NTPC 2021 Result Date Latest Update @rrbcdg.gov.in: लगभग 1.2 करोड़ कैंडिडेट्स ने आरआरबी-एनटीपीसी CBT 1 एग्‍जाम दिया है. इन उम्‍मीदवारों को लंबा इंतजार अब खत्‍म हो गया है, क्‍योंकि बोर्ड की तरफ से रिजल्‍ट डेट की घोषणा कर दी गई है. ऑनलाइन CBT 1 के रिजल्‍ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाएंगे.

Advertisement
RRB-NTCP CBT 1 result Latest updates RRB-NTCP CBT 1 result Latest updates

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 06 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST
  • 05 दिसंबर को जारी किया गया नोटिस
  • 1.2 करोड़ कैंडिडेट्स का इंतजार हुआ खत्‍म

RRB NTPC 2021 Result Date Latest Update: आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक आयोजित की गई है जिसके लिए लगभग 1.2 करोड़ कैंडिडेट्स ने एग्‍जाम दिया है. इन उम्‍मीदवारों को लंबा इंतजार अब खत्‍म हो गया है क्‍योंकि बोर्ड की तरफ से रिजल्‍ट डेट की घोषणा कर दी गई है. ऑनलाइन CBT 1 के रिजल्‍ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाएंगे. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर इसके संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 

Advertisement

एग्‍जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स लंबे समय से ट्विटर पर एग्‍जाम रिजल्‍ट जारी करने की मांग उठा रहे थे. कैंडिडेट्स रेलमंत्री को टैग कर #JusticeForRailwayStudents हैशटैग को ट्रेंड करा रहे थे. इसके चलते अब बोर्ड ने लगभग 5 महीने के इंतजार के बाद एग्‍जाम रिजल्‍ट की डेट जारी कर दी है. रिजल्‍ट 15 जनवरी 2022 तक रिलीज कर दिए जाएंगे.

बोर्ड CBT 1 में क्‍वालिफाई होने वाले उम्‍मीदवारों के लिए CBT 2 का आयोजन फरवरी 2022 में करेगा. अगले राउंड के एग्‍जाम में शामिल होने के लिए उम्‍मीदवारों को CBT 1 Cut-off क्लियर करना होगा. कट-ऑफ स्‍कोर सभी कैटेगरी के लिए अलग अलग होगा. इसकी जानकारी रिजल्‍ट के साथ ही रिलीज की जाएगी. कोई भी अन्‍य जानकारी पाने के लिए उम्‍मीदवार आजतक एजुकेशन पर नज़र बनाकर रखें.

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement