राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन में भर्ती, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन  (RPSC) ने जूनियर लीगल अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है. जानें- कैसे करना है आवेदन

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) 156 जूनियर लीगल अधिकारी (JLO) के पद के लिए सरकार नौकरी आवेदन आमंत्रित करता है. जो उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं. उनके लिए शानदार मौका है. आइए जानते हैं कैसे करना है आवेदन. नीचे पढ़ें भर्ती से जुड़ी जानकारी.

पदों का विवरण

जूनियर लीगल अधिकारी (JLO) के 156 पदों पर आवेदन मांगे हैं. जिसमें जनरल, ओबीसी और  SC,ST पद शामिल है.

Advertisement

आपको बता दें, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून की डिग्री ली हो.  वहीं आवेदन करने के लिए उम्र सीमा तय की गई है. जिसमें न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए.

आवेदन फीस

जनरल के लिए 350, ओबीसी के लिए 250, एससी, एसटी के लिए 150 आवेदन फीस है. आवेदन का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.

क्या है आवेदन की जरूरी तारीख

आवेदन करने तारीख- 26 सितंबर 2019

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2019

फीस भरने की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2019

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.  जहां आपको ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी.

Advertisement

नोट: नीचे देखें भर्ती का नोटिफिकेशन

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement