RBSE बोर्ड में लाने होंगे इतने नंबर, नहीं तो हो जाएंगे फेल, जान लें क्या है पासिंग मार्क्स  

राजस्थान बोर्ड 10वीं के 10 लाख परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने नतीजों की तारीख पर मुहर लगा दी है. अब 23 मार्च को शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित करेंगे. लेकिन क्या आपको मालूम है कि पास होने के लिए छात्रों को कितने नंबर चाहिए?

Advertisement
राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को चाहिए इतने नंबर. (Photo: PTI) राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को चाहिए इतने नंबर. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों का इंतजार अब कुछ और दिनों के लिए बढ़ गया है. बोर्ड मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट अब 23 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नतीजे आज यानी 20 मार्च को आ सकते हैं, लेकिन बोर्ड ने अंतिम समय में डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को और पुख्ता करने का फैसला लिया है. ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल है कि आखिर राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए ?

Advertisement

कैसे तैयार होता है रिजल्ट तैयार?

राजस्थान बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन बेहद ही संतुलित तरीके से होता है. इसमें केवल किताबी ज्ञान जरूरी नहीं होता है बल्कि स्कूल में किए गए प्रदर्शन पर भी नंबर मिलते हैं. 10वीं कक्षा का हर विषय का पेपर 100 नंबर का होता है. इसे दो सेक्शन में बांटा गया है. पहला लिखित परीक्षा जो, 80 नंबर का होता है. दूसरा आंतरिक मूल्यांकन/ प्रैक्टिकल, जो 20 नंबर का होता है. आंतरिक मूल्यांकन/ प्रैक्टिकल के 20 नंबर क्लास में हुए टेस्ट, असाइनमेंट और प्रैक्टिकल के बेसिस पर दिए जाते हैं. 

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बोर्ड के नियमों के मुताबिक, छात्र को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना जरूरी है. 10वीं में कुल 6 विषय होते हैं यानी 600 नंबर में से पास होने के लिए न्यूनतम 198 नंबर अनिवार्य हैं. लेकिन अगर आप दो विषय में पासिंग नंबर नहीं ला पाते हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं. कंपार्टमेंट एग्जाम में मिले नंबरों के आधार पर आखिरी रिजल्ट बनेगा. 

Advertisement

यहां पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट 

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in (मुख्य बोर्ड वेबसाइट)
  • rajresults.nic.in (राजस्थान रिजल्ट पोर्टल)
  • rajasthan.gov.in (राज्य सरकार का आधिकारिक पोर्टल)  
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement