शिक्षक भर्ती: इस राज्य में 3704 पदों पर वैकेंसी, जानें वेतन और आवेदन प्रक्रिया

शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत 3704 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 03 नवंबर 2020 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
Punjab teachers Recruitment 2020, Sarkari Naukri 2020 Punjab teachers Recruitment 2020, Sarkari Naukri 2020

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

SSA Punjab Master Cadre Recruitment 2020: शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत पंजाब में 3704 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 03 नवंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में...

पंजाब में 3704 पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती (Punjab Master Cadre Recruitment 2020) के तहत चयनित उम्मीदवारों को 10300 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा.

Advertisement

विषय के आधार पर पदों को विवरण

विषय पदों की संख्या
हिंदी 200
सोशल स्टडीज 204
पंजाबी 171
गणित 966
विज्ञान 1207
अंग्रेजी 956
कुल संख्या 3704

योग्यता व आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 45 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना और B.Ed पास होना अनिवार्य है. इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष तक निर्धारित की गई है. आयु की गिनती 01 जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी.

देखें: आजतक LIVE TV 

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये चुकाने होंगे.

महत्वपूर्ण तारीखें...
इस भर्ती के लिए 2 मार्च 2020 से ही आवेदन प्रक्रिया जारी है. हालांकि, आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 03 नवंबर 2020 कर दिया गया है.

Advertisement

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें.

बढ़ी हुई तारीख की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें और लॉगइन करने के लिए यहां क्लिक करें.

भर्ती से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement