ओरेकल में एक बार फिर छंटनी हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने मैनेजर्स से उन कर्मचारियों की पहचान करने को कहा है, जिनके पद 1 सितंबर से पहले खत्म किए जा सकते हैं. ये संभावित छंटनी वित्त वर्ष 2026 में ओरेकल की ओर से की गई करीब 21,000 नौकरियों की कटौती के अलावा होगी. बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, कुछ टीमों में कर्मचारियों की संख्या में दो अंकों तक की कमी की जा सकती है. खबरों के अनुसार, ये छंटनी ओरेकल की दूसरी वित्तीय तिमाही शुरू होने से पहले की जा सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन संभावित छंटनियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
ओरेकल ने वित्त वर्ष 2026 खत्म होने तक करीब 1.41 लाख कर्मचारी रखे थे. यह संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब 21 हजार यानी 13% कम है. कंपनी की सालाना रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. इससे साफ है कि ओरेकल एक तरफ क्लाउड और एआई कारोबार को तेजी से बढ़ा रही है, तो दूसरी तरफ कर्मचारियों की संख्या कम करके कंपनी के कामकाज में बदलाव कर रही है.
आजतक एजुकेशन डेस्क