चाहिए WFH वाली नौकरी? अब सरकार भी कर रही है मदद... जल्द करें यहां पर रजिस्ट्रेशन

रोज सुबह उठ कर ऑफिस जाना भी कुछ लोगों के लिए एक टास्क ही है. कई लोग WFH की आस में रहते हैं ताकि वह काम के साथ-साथ हर उस चीज को टाइम दे सकें, जो वह करना चाहते हैं. खास बात यह है कि अब सरकार भी इसके लिए मदद कर रही है. कैसे... चलिए जानते हैं. 

Advertisement
वर्क फ्रॉम होम के लिए अब सरकार भी कर रही है मदद.(Photo: AI Generated) वर्क फ्रॉम होम के लिए अब सरकार भी कर रही है मदद.(Photo: AI Generated)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

घर से काम करना किसे नहीं पसंद... न रोज तैयार होने की टेंशन न ही टाइम से ऑफिस पहुंचने का प्रेशर. अपना लैपटॉप लो और घर के किसी कोने में बैठ जाओ काम करने के लिए. ये सुनने में जितना आसान लग रहा है वाकई में उतना है नहीं. जब आप इसकी तलाश शुरू करते हैं, तो सबसे पहला सवाल यही आता है कि  WFH से जुड़ी नौकरियां कौन से प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी या इसे लेकर कहां से मालूम चलता है?

Advertisement

लेकिन अब इसके लिए सरकार भी आपकी मदद करने को तैयार है. सरकारी पोर्टल नेशनल करियर सर्विस (NCS) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर युवाओं को इससे जुड़ी जानकारी दी है. हालांकि, यह प्लेटफॉर्म केवल घर से काम करने वाले लोगों को ही नहीं बल्कि छात्र, महिलाओं और फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी तक को नौकरी दिलाने में मदद करता है. 

नई नौकरियों का मिलता है अपडेट 

बता दें कि नेशनल करियर सर्विस प्लेटफॉर्म भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की एक पहल है. जो युवा लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें जॉब कैसे मिलेगी तो, ये एक विकल्प के तौर पर उनकी मदद कर सकता है. इस प्लेटफॉर्म पर समय-समय पर नौकरी से जुड़े अपडेट मिलते रहते हैं. युवा अपने योग्यता, स्किल और अनुभव समेत अन्य की मदद से इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी है ये बातें 

ऐसे में घर से काम हो या ऑफिस से इससे जुड़ी जानकारी के लिए प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. खास बात तो यह है कि आपको इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. लेकिन जिस बात की सबसे ज्यादा जरूरत होगी वह है- स्किल, सुविधा और करियर. 

कैसे खोजे WFH? 

अब सवाल है कि इस प्लेटफॉर्म पर नौकरी कैसे ढूंढें? तो इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है.

पहले नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in पर जाएं. 

होमपेज पर जाकर सर्च जॉब वाले पेज पर क्लिक करें. 

आपको किस तरह की नौकरी चाहिए या अपनी योग्यता के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर उसे लिखें. 

एडवांस सर्च ऑप्शन ओपन होते ही आपको वर्क नेचर फिल्टर में Work From Home का ऑप्शन मिलेगा. लेकिन अगर यहां पर उससे जुड़ा ऑप्शन नहीं है, तो आप अपने हिसाब से रीमोट, WFH भी सर्च कर सकते हैं. 

इसके बाद से कई सारे कंपनी के ऑप्शन्स मौजूद होंगे. कंपनी, योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी लेने के बाद से मन चाहे पद पर आवेदन करें. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »