भारतीय सेना में नौकरी करने का मौका, जल्दी करें अप्लाई

अगर आप भी भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा अवसर है. सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और इस कोर्स के माध्यम से 40 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

अगर आप भी भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा अवसर है. सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और इस कोर्स के माध्यम से 40 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-

Advertisement

पदों का विवरण

इन पदों के लिए फिलहाल पे-स्केल आदि पर फैसला नहीं किया गया है और पद की ग्रेड और काम के अनुसार उम्मीदवारों की सैलरी आदि तय की जाएगी. इन 40 पदों पर हर फील्ड के आधार पर चयन किया जाएगा, जिसमें सिविल के लिए 10 पद आरक्षित है.

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीटेक किया होना आवश्यक है.

आयु सीमा

भर्ती में 20 साल से 27 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा में आरक्षण देने का फैसला सेना के नियमों के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी.

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 16 मई 2018

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर दें.

Advertisement

चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और एसएसबी इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement