6 करोड़ तक की कमाई के साथ जबरदस्त सम्मान! ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां

जब आप किसी से पूछते हैं कि करियर में सबसे ज्यादा पैसा कहां है?' तो अमूमन लोगों का जवाब होता है कि यूपीएससी (UPSC) क्लियर कर लो, आईआईटी (IIT) चले जाओ या फिर विदेश में जाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन जाओ. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी नौकरियां भी हैं, जिनकी सालाना सैलरी का आंकड़ा देखकर अच्छे-अच्छे कॉर्पोरेट दिग्गजों के पसीने छूट जाते हैं? इस दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा या तो जान बचाने का मिल रहा है, या फिर अरबों रुपये का बिजनेस संभालने का. 

Advertisement
ये नौकरी कराते हैं अच्छी कमाई. ये नौकरी कराते हैं अच्छी कमाई.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी किस नौकरी में मिलती है, तो शायद जवाब होगा  आईटी, आईआईटी या विदेश में सॉफ्टवेयर इंजीनियर. लेकिन हकीकत यह है कि दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पेशों में डॉक्टर, बड़े कॉर्पोरेट अधिकारियों और एआई एक्सपर्ट्स का दबदबा है. हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इन नौकरियों की कमाई देश, अनुभव,कंपनी और पद के अनुसार काफी अलग-अलग होती है.

Advertisement

मेडिकल स्पेशलिस्ट (न्यूरोसर्जन, कार्डियक सर्जन और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट)

दुनिया के कई देशों, खासकर अमेरिका में सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टर सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले पेशों में शामिल हैं. लंबी मेडिकल पढ़ाई, सालों की ट्रेनिंग और मरीजों की जिंदगी से जुड़ी जिम्मेदारी के कारण इनकी मांग और सैलरी दोनों काफी अधिक होती है. इसकी औसत वार्षिक सैलरी विदेशों में लगभग 3 लाख से 8 लाख डॉलर (करीब 2.5 करोड़ से 6.8 करोड़ रुपये) हो सकती है, जबकि कुछ अनुभवी डॉक्टर इससे भी अधिक कमा सकते हैं. 

कॉर्पोरेट लीडरशिप (CEO और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग)

बड़ी कंपनियों के CEO और वरिष्ठ इन्वेस्टमेंट बैंकर दुनिया के सबसे अधिक सैलरी पाने वाले प्रोफेशनल्स में शामिल होते हैं. हालांकि, इनकी कुल कमाई में बेस सैलरी के अलावा बोनस, स्टॉक ऑप्शन और अन्य लाभ भी शामिल होते हैं. बड़ी वैश्विक कंपनियों में कुल पैकेज 2 लाख डॉलर से 8 लाख डॉलर या उससे अधिक हो सकता है.  

Advertisement

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आज दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों में शामिल हैं. AI इंजीनियर, AI रिसर्च साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर और AI लीडरशिप रोल्स की मांग लगातार बढ़ रही है. वरिष्ठ AI पेशेवरों की कमाई 1.5 लाख से 3 लाख डॉलर या उससे अधिक हो सकती है, जबकि चीफ AI ऑफिसर जैसे एग्जीक्यूटिव पदों पर पैकेज इससे काफी ऊपर जा सकता है. 

भारत में क्या है स्थिति?

भारत में भी हाई-पेइंग नौकरियों की तस्वीर तेजी से बदल रही है. AI, हेल्थकेयर और कॉर्पोरेट लीडरशिप में अच्छी सैलरी मिल रही है, लेकिन करोड़ों रुपये के पैकेज अभी भी सीमित संख्या में ही देखने को मिलते हैं. 

AI/ML इंजीनियर: आमतौर पर 12 लाख से ₹35 लाख सालाना पैकेज हो सकता है. जबकि वरिष्ठ AI रिसर्च और लीडरशिप रोल्स में 50 लाख से 1 करोड़ रुपये  तक पैकेज मिल सकता है. 

सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टर: निजी अस्पतालों और सफल प्रैक्टिस के साथ 50 लाख से 1 करोड़ से अधिक पैकेज हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »