कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 7110 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

हरियाणा स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन ने 'कांस्टेबल' और 'सब इंस्पेक्टर' के पदों पर भर्ती निकाली है. सैलरी 1 लाख से ज्यादा है. जानें कैसे करें अप्लाई

Advertisement
Haryana Staff Selection Commission Recruitment 2018 Haryana Staff Selection Commission Recruitment 2018

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

सरकारी नौकरी पाने की चाह है तो आपके लिए हरियाणा स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन ने 'कांस्टेबल' और 'सब इंस्पेक्टर' के पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें.

पद का नाम

कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर

पद की संख्या

कुल पदों की संख्या 7110 है.

योग्यता

कांस्टेबल: उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की हो.

Advertisement

सब इंस्पेक्टर: उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो.

आयु सीमा

कांस्टेबल: 18 से 25 साल

सब इंस्पेक्टर: 21 से 27 साल

आवेदन फीस

कांस्टेबल: जनरल उम्मीदवार के लिए 100 रुपये, महिलाओं के लिए 50 रुपये है.

सब इंस्पेक्टर: जनरल उम्मीदवार के लिए 150 रुपये, महिलाओं के लिए 75 रुपये है.

सैलरी

कांस्टेबल: 21700 से 69100 रुपये

सब इंस्पेक्टर: 35400 से 112400 रुपये

जॉब लोकेशन

हरियाणा

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत - 28 अप्रैल 2018.

ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 28 मई 2018

फीस भरने की आखिरी तारीख- 30 मई 2018.

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, कंप्यूटर परीक्षा और सामाजिक-आर्थिक क्राइटेरिया के आधार पर चयन किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement