अमेरिका के Gen Z को कॉलेज से दिक्कत, इसलिए बीच में छोड़ रहे कैंपस!

अमेरिका में जेन जी के कुछ स्टूडेंट कॉलेज शुरू होने के महज एक-दो हफ्ते बाद ही कैंपस छोड़कर घर लौट रहे हैं. कुछ स्टूडेंट ऑनलाइन पढ़ाई का ऑप्शन चुन रहे हैं, क्योंकि उनके लिए डिग्री हासिल करना कॉलेज लाइफ का एक्सपीरियंस लेने से ज्यादा जरूरी है. वहीं, कुछ पेरेंट्स बच्चों के इस फैसले से परेशान हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जेन जी कॉलेज लाइफ से इतनी जल्दी दूरी क्यों बना रहे हैं?

Advertisement
जेन जी को क्यों नहीं भा रही हैं कॉलेज लाइफ? जेन जी को क्यों नहीं भा रही हैं कॉलेज लाइफ?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

स्कूल लाइफ खत्म होने के बाद कॉलेज लाइफ शुरू होना, नए लोगों से मिलना, नई जगह आना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज होता है. ऐसे में इसके साथ तरह-तरह की समस्याएं जुड़ जाती हैं. स्टूडेंट्स को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, घर से दूर रहना पड़ा है. अमेरिका में जेन जी के कुछ कॉलेज स्टूडेंट से जुड़ा एक नया ट्रेंड इस पर ही चर्चा करता है. यहां स्टूडेंट कॉलेज शुरू होने के कुछ ही हफ्तों बाद हॉस्टल छोड़कर अपने घर लौट रहे हैं. कुछ स्टूडेंट्स घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करने का फैसला कर रहे हैं, तो कुछ कॉलेज की पढ़ाई ही छोड़ रहे हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की 5 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में इस बारे में बताया गया है.

Advertisement

कॉलेज में मन नहीं लग रहा, घर लौट रहे छात्र

कॉलेज में दाखिला लेने के बाद छात्रों को नई जगह, नए लोगों और नए माहौल के साथ तालमेल बैठाना पड़ता है. लेकिन कुछ जेन जी छात्रों के लिए यह बदलाव आसान नहीं हो रहा है. घर से दूर रहना, नए लोगों के साथ रहना और खुद से हर चीज संभालना उनके लिए मुश्किल बन रहा है.

हाल ही में फॉक्स न्यूज के शो 'आउटनम्बर्ड' के एक सेगमेंट में होस्ट्स ने इस ट्रेंड पर चर्चा की, जिसमें कॉलेज शुरू होने के महज दो हफ्ते बाद ही कुछ जेन जी स्टूडेंट्स कैंपस छोड़कर घर लौट रहे हैं. उनका कहना था कि इन युवाओं का मकसद कॉलेज का एक्सपीरियंस लेना नहीं, बल्कि डिग्री हासिल करना है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ स्टूडेंट सेमेस्टर शुरू होने के केवल दो हफ्ते बाद ही कैंपस छोड़कर घर लौट गए. इनमें ऐसे स्टूडेंट्स भी हैं, जो कॉलेज छोड़ने के बजाय ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं. यानी वे अपनी डिग्री तो पूरी करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए कैंपस में रहना जरूरी नहीं समझते. 

Advertisement

दो हफ्ते में ही कॉलेज छोड़कर घर लौटी स्टूडेंट

रिपोर्ट के मुताबिक,  एक वायरल टिक टॉक वीडियो से पता चला कि 17 साल की एक स्टीडेंट ने  लुइसियाना की सदर्न यूनिवर्सिटी में पहले सेमेस्टर के शुरू होने के महज दो हफ्ते बाद ही कैंपस छोड़ दिया और अपने घर लास वेगस लौट गई.

उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंनो कॉलेज पूरी तरह नहीं छोड़ा है, बल्कि ऑनलाइन पढ़ाई करने का ऑप्शन चुना है. उसके इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

घर से दूर रहना और स्ट्रेस बन रही वजह

कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को अपनी डेली लाइफ भी खुद संभालनी पड़ती है. नए लोगों से घुलना मिलना, हॉस्टल में रहना और घर की याद आने पर खुद को संभालना कुछ स्टूडेंट्स के लिए मुश्किल हो सकता है.

रिपोर्ट में स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स के ऑनलाइन एक्सपीरियंस के आधार पर बताया गया है कि घर की याद, स्ट्रेस, लोगों के बीच घुलने-मिलने में परेशानी और पैसों से जुड़ी प्रॉबलम्स भी इस फैसले की वजह बन सकती हैं. हालांकि, हर स्टूडेंट के कॉलेज छोड़ने की वजह एक जैसी नहीं है.

 जेन जी के फैसले पर बंटी लोगों की राय

कुछ लोगों का मानना है कि कॉलेज की शुरुआत में मुश्किलें आना आम बात है. ऐसे में छात्रों को थोड़ा वक्त देना चाहिए, ताकि वे नए माहौल में ढल सकें. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि हर स्टूडेंट के लिए कॉलेज का एक्सपीरियंस एक जैसा नहीं होता और पढ़ाई पूरी करने के दूसरे तरीके भी हो सकते हैं.

Advertisement

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कोरोना के दौरान कई जेन जी छात्रों ने घर से ऑनलाइन पढ़ाई की थी. ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि घर से पढ़ने के आदी हो चुके स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज और हॉस्टल की जिंदगी में ढलना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, इसे सभी स्टूडेंट्स पर लागू नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें:  "डेटिंग ऐप्स पर मैच, फिर घोस्टिंग, आखिर क्या है इस Gen Z लड़के की परेशानी?

रेडिट पर एक पेरेंट की राय

इस विषय पर रेडिट पर एक पेरेंट अपनी राय साझा करती हैं. उन्होंने बताया कि उनके परिवार में एक बेटा बहुत जल्दी कॉलेज छोड़ रहा है और इस वजह से उन्हें खुद को असफल महसूस हो रहा है.

यूजर आगे बताती हैं कि उनके फैमिली का बच्चा हाई स्कूल क्लास में टॉप स्टूडेंट था.  उसे एंग्जायटी यानी घबराहट और स्ट्रेस की प्रॉबलम थी, लेकिन धीरे-धीरे उसने इन मुश्किलों से निपटना सीख लिया. मुझे भी एंग्जायटी की प्रॉबलम है, इसलिए मैंने हमेशा उसकी हेल्प करने की पूरी कोशिश की.

घर लौटने के बाद क्या जरूरी है?

कॉलेज छोड़कर घर लौटना किसी स्टूडेंट के लिए पढ़ाई से हमेशा के लिए दूरी बनाना जरूरी नहीं है. कुछ स्टूडेंट ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सकते हैं, जबकि कुछ को आगे की पढ़ाई या करियर के बारे में सोचने के लिए समय चाहिए.

Advertisement

ऐसे में पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे बच्चों से बात करें और उनके फैसले की वजह समझने की कोशिश करें. साथ ही, घर लौटने के बाद पढ़ाई, काम और डेली लाइफ की जिम्मेदारियों को लेकर एक सही रुटीन बनाना भी हेल्पफुल हो सकता है.

कॉलेज में पढ़ना सिर्फ डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है. ये खुद से फैसले लेने और नई सिच्युएशन्स में ढलने का भी वक्त होता है. लेकिन हर स्टूडेंट का एक्सपीरियंस अलग होता है. इसलिए जरूरी है कि उसके फैसले के पीछे की वजह समझी जाए, न कि उसे तुरंत सही या गलत ठहरा दिया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »