BOARD EXAM 2018: स्टूडेंट्स आंसर शीट में ना करें ये बड़ी गलतियां

जो स्टूडेंट्स साल 2018 में होने वाले बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं वह आंसर शीट में लिखते समय इन बातों का रखें खास ध्यान...

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 12 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

बोर्ड एग्जाम के दौरान छोटी सी गलती भारी पड़ जाती है. विद्यार्थियों को आंसर शीट में जवाब लिखते समय गलतियों पर खास ध्यान देना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि गलती बिल्कुल ना हो. भले ही आपने एग्जाम के लिए कितनी भी तैयारी की हो, लेकिन आंसर शीट में गलती का होना आपका रिजल्ट खराब कर सकता है.

आंसर शीट में इन गलतियों को करने से बचें...

Advertisement

- अक्‍सर टीचर शिकायत करते हैं कि स्टूडेंट्स आंसर शीट में ऐसे लिखते हैं, जिन्हें पढ़ पाना बेहद मुश्किल होता है. वह कई कॉपियों में प्रश्नों को काटकर दोबारा उत्तर लिख देते हैं. जिससे एग्जामिनर को कॉपियां चेक करने में खास दिक्कत होती है. इसलिए आज से ही साफ-सुथरा लिखने की आदत डालें.

- अगर आपकी राइटिंग खराब है तो ऐसे में एग्जामिनर आपके मार्क्स काट सकता है. इसलिए लिखते समय इस बात का हमेशा ध्यान में रखें कि सही आंसर के साथ साफ-सुथरी लिखावट भी जरूरी है.

- पेपर के शुरुआत के दो-चार सवाल पढ़ कर आंसर लिखने की कोशिश ना करें. पहले पेपर को अच्‍छे से पढ़ लें फिर उत्तर लिखना शुरू करें. कठिन सवालों को पहले हल करने की जल्दबाजी कतई ना करें. इससे समय बर्बाद हो जाता है और कई बार आता हुआ उत्तर भी छूट जाता है.

Advertisement

- अगर कोई सवाल का उत्तर लिखते समय ज्‍यादा टाइम लग रहा है तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें. बाद में टाइम बचने पर उसे करें.

- आंसर शीट को पढ़ने के लिए अंत में 10 मिनट जरूर निकालें. साथ ही पेपर के ऊपर रोल नंबर और नाम के सिवा कुछ ना लिखें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement