युद्ध के मैदान में मोर्चा संभालेंगी महिलाएं, US-इजरायल के लिए तेहरान का बड़ा प्लान

ईरान में लगातार बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए अब महिलाओं को भी जंग के लिए तैयार किया जा रहा है. तेहरान के इमाम हुसैन स्क्वायर में महिलाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई. राजधानी के बीचों-बीच लगे मिलिट्री कैंप में महिलाएं हैंडगन से लेकर कई हथियारों पर हाथ आजमा रही हैं.

Advertisement
ईरानी महिलाओं ने तेहरान में मिलिट्री ट्रेनिंग ली (Photo-Representational) ईरानी महिलाओं ने तेहरान में मिलिट्री ट्रेनिंग ली (Photo-Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे तनाव के बीच अब ईरानी महिलाएं भी मैदान में मोर्चा संभालेंगी. इसकी शुरुआत तेहरान से हुई है, जहां 4 अक्टूबर को इमाम हुसैन स्क्वायर में लगे मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली.

यहां महिलाओं को सिखाया जा रहा है कि अगर दुश्मन की सेना जमीन पर हमला करती है तो अपने परिवार और इलाके की रक्षा कैसे करनी है. ट्रेनिंग सेंटर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिट्री अधिकारी और ट्रेनर महिलाओं को हथियारों के जानकारी दे रहे हैं.

Advertisement

महिलाएं ध्यान से उनकी बातें सुन रही हैं और फिर हैंडगन समेत कई हथियारों से फायरिंग की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. इससे पहले शनिवार 3 अक्टूबर को ईरान सरकार ने हफ्त-ए-तीर स्क्वायर पर भी ऐसा ही एक सेंटर खोला था. फिलहाल ईरान अपने नागरिकों को संभावित खतरे से बचाने और उससे निपटने के लिए तैयार कर रहा है. 

अभ्यास से कम होगा युद्ध का डर

इस ट्रेनिंग में शामिल 45 साल की महिला राहेलेह घादिरी ने बताया, 'युद्ध के समय अपने परिवार और पड़ोस की सुरक्षा कैसे की जाए, यह जानने से हमारा डर कम होगा.' 

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ डर कर नहीं बैठ सकते, हमें तैयार रहना होगा.

यह भी पढ़ें: US से तनाव के बीच ईरान के तेल मंत्री मोहसिन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा... वजह का खुलासा नहीं, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री

Advertisement

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का तनाव चरम पर है. इसी खतरे को देखते हुए ईरान ने अपनी डिफेंस स्ट्रैटेजी बदली है और अब मिलिट्री के साथ-साथ आम लोगों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है. तेहरान के चौराहों पर लगे ये कैंप उसी मुहिम का हिस्सा हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »