जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार यानी 8 अप्रैल 2026 को अचानक इमरजेंसी अलर्ट जारी किया. अलर्ट में कहा गया कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी है. जापान सरकार ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए सभी संबंधित विभागों को एक्टिव कर दिया है.
उत्तर कोरिया पिछले कई महीनों से लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है. ये परीक्षण जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं. जापान की सरकार ने कहा कि मिसाइल की दिशा, ऊंचाई और दूरी की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. अभी तक कोई नुकसान होने की खबर नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: 3640 मौतें, "3640 मौतें, 90 हजार घर गिरे, 40 दिन की जंग में किसे कितना नुकसान पहुंचा?
जापान ने क्यों जारी किया इमरजेंसी अलर्ट?
जापान उत्तर कोरिया की मिसाइल गतिविधियों को बहुत गंभीरता से लेता है. जब भी उत्तर कोरिया मिसाइल दागता है, जापान का प्रधानमंत्री कार्यालय तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी करता है. इस अलर्ट का मतलब है कि सरकार की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम तुरंत एक्टिव हो जाती है.
सभी मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियां रीयल-टाइम में जानकारी इकट्ठा करती हैं. जनता को अपडेट देती हैं. जापान की सरकार ने कहा कि मिसाइल जापान के क्षेत्र में नहीं गिरी है, लेकिन फिर भी पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है. प्रधानमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सूचना को समय पर और सही तरीके से जनता तक पहुंचाएं.
यह भी पढ़ें: ईरान की बेबी पनडुब्बी गादिर जिसने होर्मुज को Kill Zone बना दिया, अमेरिका भी परेशान
उत्तर कोरिया बार-बार मिसाइल क्यों दागता है?
उत्तर कोरिया का नेता किम जोंग उन अपनी सेना की ताकत दिखाने और पड़ोसी देशों को चेतावनी देने के लिए अक्सर मिसाइल परीक्षण करता है. ये परीक्षण जापान और दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के सैन्य अभ्यासों के जवाब में भी किए जाते हैं. उत्तर कोरिया इन्हें आक्रमण की तैयारी मानता है.
पिछले कुछ महीनों में उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें, हाइपरसोनिक मिसाइलें और कई रॉकेट लॉन्चरों का परीक्षण किया है. ज्यादातर मिसाइलें पूर्वी समुद्र (सी ऑफ जापान) में गिराई जाती हैं. इस बार भी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च माना जा रहा है, जो बहुत तेज गति से उड़ती है. लंबी दूरी तय कर सकती है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन में Mole कौन है? Axios की किस रिपोर्ट पर भड़के हैं ट्रंप, रिपोर्टर को भी धमकी
जापान और पड़ोसी देशों पर क्या असर?
जापान उत्तर कोरिया की मिसाइलों से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है क्योंकि कई मिसाइलें जापान की दिशा की ओर दागी जाती हैं. जापान की सरकार ने पहले भी कई बार लोगों को मोबाइल अलर्ट भेजे हैं. उन्हें घर के अंदर रहने या सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है.
दक्षिण कोरिया और अमेरिका भी इस घटना पर नजर रखे हुए हैं. तीनों देश मिलकर उत्तर कोरिया की मिसाइल गतिविधियों की निगरानी करते हैं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पहले से ही उत्तर कोरिया पर मिसाइल और परमाणु परीक्षणों पर पाबंदी लगा चुकी है, लेकिन उत्तर कोरिया इन पाबंदियों की अनदेखी करता रहा है.
ऋचीक मिश्रा